एक्सप्लोरर

बीजेपी के राष्ट्रवाद के खिलाफ मुहिम चलाएगी कांग्रेस, गांवों में जाकर आजादी के नायकों के बारे में बताएगी

कांग्रेस 20 अगस्त तक आजादी मेरा अभिमान नाम का अभियान चलाएगी. इसके तहत पार्टी शहर से लेकर गांव तक आजादी के नायकों के किस्से औप उनकी फोटो प्रदर्शनी भी लगाएगी. इसके अलावा कांग्रेस बीजेपी के राष्ट्रवाद के असलियत बताएगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अगस्त क्रांति के जोड़कर प्रदेश भर में बीजेपी के राष्ट्रवाद की कथित असलियत 'उजागर' करने के लिए आगामी 20 अगस्त तक 'आजादी मेरा अभिमान' नाम से एक मुहिम चलाएगी.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने रविवार को बताया कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए आठ अगस्त 1942 को अगस्त क्रांति का ऐलान किया था. कांग्रेस ने अंग्रेजों की ही तरह तानाशाही पर उतारू बीजेपी के फर्जी राष्ट्रवाद का भंडाफोड़ करने के लिए रविवार को आजादी मेरा अभिमान नामक मुहिम शुरू की है, जो 20 अगस्त तक जारी रहेगी.

गांव-गांव जाकर प्रचार करेगी

उन्होंने बताया कि बीजेपी ने जनता के मुद्दों से मुंह चुराने के लिए आवाम को सांप्रदायिकता और फर्जी राष्ट्रवाद में उलझाने का कुचक्र रचा है. इसका भंडाफोड़ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मुहिम के तहत गांव-गांव जाकर आजादी की लड़ाई के नायकों के बारे में बताएंगे और लोगों को बीजेपी की साजिशों के प्रति सचेत करेंगे.

कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम होगा. अगले दिन पार्टी नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर में स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनका या उनके परिवार का सम्मान करेंगे.

झंडा ऊंचा रहे हमारा कार्यक्रम का आयोजन

आगामी 12 अगस्त को कांग्रेस के सभी जिला कार्यालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आजादी की लड़ाई की फोटो प्रदर्शनी और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के फोटो कट आउट के साथ सेल्फी का कार्यक्रम होगा. आगामी 14 अगस्त को प्रदेश भर में 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी.

कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी हर चुनाव में नफरत के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ती है और अपने फर्जी राष्ट्रवाद के जरिए समाज में जहर घोल रही है. देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बीजेपी के एजेंडे की असलियत सबके सामने लाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को पूरे दम से लड़ेगी और बीजेपी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी.

ये भी पढ़ें

Covid-19 सीएम योगी का निर्देश, प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में दोगुनी हो बिस्तरों की संख्या 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget