एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: आत्मविश्वास से भरी चंद्रमणि ने पीएम को बताई बेकरी ग्रोथ सेंटर की सफलता, ऐसा हुआ संवाद

रुद्रपुर की महिला समूह से संवाद करते हुए पीएम ने उन्हें बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि गांव गांव हम रोजगार देने के लिए प्रयास करते रहेंगे.

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश की तमाम महिला समूह से संवाद किया गया. जिसमे उत्तराखंड के उधमसिंहनगर मुख्यालय रुद्रपुर की महिला सहायता समूह नारी शक्ति से संवाद किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 6 मिनट तक बेकरी ग्रोथ सेंटर के बारे में जानकारी ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने के बाद बेकरी ग्रोथ सेंटर की महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला.  

महिला समूह नारी शक्ति से किया संवाद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रुद्रपुर स्थित महिला समूह नारी शक्ति से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बेकरी ग्रोथ सेंटर की संचालिका से संवाद करते हुए सेंटर के बारे में जानकारी भी ली. उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आज उनके अथक प्रयासों की देन ही है, जो उनका बेकरी ग्रोथ सेंटर आज इस मुकाम पर पहुंचा है. उन्होंने कहा कि, आठ माह में 10 लाख का शुद्ध लाभ कमाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. पीएम मोदी ने नारी शक्ति समूह की महिलाओं को बधाई भी दी. इस दौरान समूह की संचालिका चन्द्र मणी दास ने बेकरी ग्रोथ सेंटर के बारे में प्रधानमंत्री को बारीकी से बताया. जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संचालिका से प्रोडक्ट का ब्रांड नाम के बारे में सवाल करते हुए पूछा कि, क्या तीर्थ यात्री भी आपके बिस्किट को खरीद कर अपने साथ ले जाते हैं. इस दौरान संचालिका ने बताया कि उनका बिस्किट मार्केट में काफी अच्छा चल रहा है, जिसे वह और भी बेहतर ढंग से बना कर बाजार में उतारने जा रहे हैं.

पीएम ने पूछे सवाल 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि, जब बेकरी का काम शुरु किया था, तब से लेकर अब तक महिलाओं की कितनी हालत सुधरी है. यही नहीं प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि, जब आप देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं. सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि, गांव और शहर की महिलाओं को समूह के साथ जोड़ कर रोजगार उपलब्ध कराए.

पीएम से बात कर महिलाओं का बढ़ा उत्साह 

वहीं, बेकरी ग्रोथ सेंटर की संचालिका चन्द्रमणि दास ने बताया कि, आज देश के प्रधानमंत्री से बात कर उन्हें ओर उनके समूह को काफी अच्छा लगा है. उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ने का मंत्र और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि, आगे भी वह और अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगी.

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि, उन्हें गर्व है कि उनके जनपद की महिला समूह के काम से प्रभावित हो कर आज प्रधानमंत्री ने उनसे संवाद किया. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समूह जनपद ही नहीं प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं.  

ये भी पढ़ें.

Muslim Man Assaulted: कानपुर में मुस्लिम युवक की सरेआम जमकर पिटाई, दया की भीख मांगती रही बेटी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget