एक्सप्लोरर

लखनऊ स्मार्ट सिटी के लेटर से छेड़छाड़ कर किया फर्जीवाड़ा, बंगलुरू में मिला टेंडर, पढ़ें पूरा मामला

लखनऊ स्मार्ट सिटी के लिये काम कर रही कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस कंपनी ने बंगलुरू स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट हासिल करने के लिये धोखाधड़ी की.

लखनऊ: लखनऊ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रही निजी कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटेर नाम की कंपनी ने बंगलुरू स्मार्ट सिटी कंपनी में टेंडर हासिल करने के लिए लखनऊ स्मार्ट सिटी के फर्जी लेटर का इस्तेमाल किया है. मामले में लखनऊ स्मार्ट सिटी के जीएम की तरफ से हज़रतगंज थाने में तहरीर दी गयी है.

लेटर से किया गया फर्जीवाड़ा

केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की महत्वकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी में भी कंपनियां फर्जीवाड़े से बाज नहीं आ रही हैं. निजी कंपनी फ्लूरेंट ग्रिड को लखनऊ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गृह कर, जल कर, कचरा प्रबंधन और नगर निगम के कंट्रोल रूम को स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से ऑनलाइन जोड़ने का टेंडर दिया गया है. दो साल पहले दिया गया काम कंपनी अब तक पूरा नहीं कर पाई. इसी दौरान कंपनी ने बंगलुरु स्मार्ट सिटी में काम पाने के लिए टेंडर के साथ में लखनऊ स्मार्ट सिटी का लेटर लगाया.

वेरिफिकेशन में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

इस लेटर में बताया गया कि, कंपनी ने लखनऊ में सफलतापूर्वक काम पूरा किया है. बंगलुरु स्मार्ट सिटी ने जब लेटर को वेरिफिकेशन के लिए लखनऊ स्मार्ट सिटी को भेजा तो निजी कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया. असल में लखनऊ स्मार्ट सिटी ने अपने लेटर में कंपनी को लिखकर दिया था काम प्रगति पर है. लेकिन कंपनी ने फर्जीवाड़ा कर लेटर में काम पूरा होने की बात लिखकर बंगलुरु में लगाया. लखनऊ स्मार्ट सिटी में अब इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने पर भी विचार चल रहा है.

ये भी पढ़ें.

डीएम-एसपी को सीएम का सलाहकार बताकर कर रहा था फर्जीवाड़ा, इस तरह पकड़ा गया रायबरेली से नटवरलाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget