एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में 26 लाख रुपये की लगता से बने सामुदायिक शौचालय का बुरा हाल, दीवार टूटी, सीट खराब और टोंटी गायब

Basti News: रुधौली में स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ, उस पर पानी फिर रहा है. लाखों रुपये खर्च कर बने सामुदायिक शौचालय बर्बाद हो गए.

Basti Community Toilet: देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार गांव-गांव तक शौचालय बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है. उत्तर प्रदेश (UP) के बस्ती के विकासखंड रुधौली (Raudhauli) में इन दिनों कई गांवों में नए-नए सामुदायिक शौचालय का निर्माण करावाया जा रहा है, जिसकी हर सप्ताह समीक्षा भी की जाती है. इसके बावजूद नगर पंचायत रुधौली में जो शौचालय पहले से बने हैं, उसकी स्थिति सुधारने की दिशा में जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं.

रुद्रनगर वार्ड के शौचालय की तस्वीर स्वच्छता अभियान को आईना दिखा रहा है. सामुदायिक शौचालय होने के बाद भी यह पूरी तरह से उपेक्षित है. बदहाली ऐसी कि अभी तक इसको प्रयोग में भी नहीं लिया जा रहा है. अब तो शौचालय खंडहर होने लगा है. खुले में शौच मुक्त करने के लिए सरकार के स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार हैं कि गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं.

तीन साल पहले बना था शौचालय

अंबेडकर नगर वार्ड के सामुदायिक शौचालय की बात करें तो जूनियर हाईस्कूल के बगल में करीब तीन साल पहले इसका निर्माण हुआ, जिससे आस-पास के लोग इसका इस्तेमाल करें और बाहर शौच के लिए न जाएं. 26 लाख रुपये की लागत से बना यह शौचालय इन दिनों बदहाली का दंश झेल रहा है. दरवाजा बंद है और दीवारें टूट रहीं हैं, सीट खराब हो गया है, जबकि टोंटी गायब हो चुकी है. कहे तो सरकारी मुलाजिमों ने सामुदायिक शौचालय नहीं, ऐसा नमूना बनाया है जो पूरी तरह से निस्प्रयोज्य है.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

वहीं इलाके के क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस उद्देश्य से इसका निर्माण हुआ, उस पर पानी फिर रहा है. विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है. लाखों रुपये खर्च कर बने सामुदायिक शौचालय बर्बाद हो गए, जिस उद्देश्य से इस योजना का क्रियान्वयन किया गया, वो धरातल पर धराशाई हो गई.

आवश्यक कदम उठाए जाएंगे- उप जिलाधिकारी

दूसरी तरफ रुधौली के उप जिलाधिकारी अतुल आनंद ने कहा कि ईओ अवनीश कुमार सिंह से बातचीत करने पर पता चला कि कुछ सामुदायिक शौचालय चल रहे हैं और कुछ के टेंडरिंग करवाने बाकी हैं. जल्द ही टेंडर निकलवा कर समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा. बदहाली के सवाल पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय को लेकर आ रही अन्य समस्या के बारे में पता कराते हैं, जो आवश्यक कदम होंगे, उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 2000 Rupee Note: दो हजार रुपये के नोट को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा- 'नोटबंदी के समय जन्मा खजांची रो-रो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget