एक्सप्लोरर

युवाओं को सीएम योगी का उपहार, यूपी में शुरू होगा 'मिशन रोजगार'

मुख्यमंत्री के निर्देशन में शुरू होने जा रहा यह महाभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. अब हर वित्तीय वर्ष में विभागवार रोजगार सृजन का लक्ष्य तय होगा.

लखनऊ: नौकरी और सेवायोजन की आस लगाए बैठे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. युवाओं को नौकरी और सेवायोजन के काम को अभियान का रूप देते हुए योगी सरकार 'मिशन रोजगार' का आगाज करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने नवंबर 2020 से मार्च 2021 तक प्रदेश में 50 लाख युवाओं को सेवायोजित करने का लक्ष्य तय किया है. यह सेवायोजन, मनरेगा के अलावा होगा. इसमें सरकारी विभागों, परिषद, निगमों में खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तो पूरी होगी ही, सरकारी प्रयासों से निजी क्षेत्र में अथवा स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जाएंगे. 'मिशन रोजगार' की कार्ययोजना तैयार है, दीपावली के बाद मुख्यमंत्री इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे.

बुधवार को मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने शासन स्तर के उच्चाधिकारियों के साथ 'मिशन रोजगार' की कार्ययोजना पर विमर्श कर अंतिम रूप दिया. बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निगमों, परिषदों, बोर्डों और प्रदेश सरकार के विभिन्न स्थानीय निकायों के माध्यम से एक समन्वित रूप से प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित किए जाने का अभियान चलाया जाये.

मुख्यमंत्री के निर्देशन में शुरू होने जा रहा यह महाभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. अब हर वित्तीय वर्ष में विभागवार रोजगार सृजन का लक्ष्य तय होगा. चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 50 लाख युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया जाएगा.

कार्यालय में होगा हेल्प डेस्क, हर पखवारा देना होगा डेटा:

'मिशन रोजगार के अंतर्गत' प्रत्येक विभाग, संगठन अथवा प्राधिकरण के कार्यालय में एक रोजगार हेल्प डेस्क बनाया जाएगा. हेल्प डेस्क उस विभाग से सम्बन्धित सेवायोजन कार्यक्रमों का लाभ पाने के इच्छुक युवाओं को जानकारी देगा. ऐसे विभाग जिनके रोजगार, स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण की योजनाएं ऑनलाइन चलाई जा रही हैं, इन रोजगार हेल्प डेस्क के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया जाएगा.

रोजगार-सेवायोजन का होगा विधिवत डेटा बेस

प्रदेश में अब रोजगार व सेवायोजन का डेटाबेस तैयार होगा. इस संबंध में निदेशालय, प्रशिक्षण एवं रोजगार की तरफ से एक एप और पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है. पोर्टल पर हर पाक्षिक आधार पर रोजगार से संबंधित डाटा अपडेट होगा. इसके लिए प्रशासकीय विभागों के अन्तर्गत समस्त निदेशालय, निगम, बोर्ड, आयोग आदि अपने विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे. मिशन रोजगार के सम्पूर्ण कार्यक्रम अभियान का संचालन औद्योगिक विकास आयुक्त की तरफ से किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amethi News: बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत
बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत
अमेठी में नाबालिग से रेप, आरोपी के घर भूसा रखने गई थी बच्ची
अमेठी में नाबालिग से रेप, आरोपी के घर भूसा रखने गई थी बच्ची
गोरखपुर: अस्पताल से अगवा बच्ची की हत्या, निलंबित सिपाही पर रेप का आरोप
गोरखपुर: अस्पताल से अगवा बच्ची की हत्या, निलंबित सिपाही पर रेप का आरोप
मऊ में जानलेवा वारदात, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
मऊ में जानलेवा वारदात, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget