एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- नए प्रयोगों से अपनी आय बढ़ा सकते हैं किसान, स्ट्रॉबेरी की खेती का किया जिक्र

योगी ने कहा कि प्रदेश के किसान बेहद मेहनती हैं. बुन्देलखण्ड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन देश व प्रदेश के लिए नया सन्देश है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में कृषि की लागत कम करते हुए उत्पादन में बढ़ोत्तरी और कृषि विविधीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है, इससे किसानों की आय तेजी से बढे़गी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद झांसी की एक छात्रा बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि गत माह वहां स्ट्रॉबेरी महोत्सव आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन देश व प्रदेश के लिए नया सन्देश है.

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज भवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी-2021 का शुभारम्भ किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड में स्ट्रॉबेरी की सफलतापूर्वक खेती के लिए झांसी की इस छात्रा गुरलीन चावला के प्रयासों की सराहना की थी. एक अन्य किसान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उसने डेढ़ एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की फसल उगाई, जिसमें उसकी लागत छह लाख रुपये आयी, जबकि फसल 40 लाख रुपये में बिकी. उन्होंने कहा कि इस प्रकार विविधीकरण के माध्यम से उस किसान को 34 लाख रुपये की आय हुई.

उन्होंने कहा कि किसान इस प्रकार के नए प्रयोगों और कृषि विविधीकरण से अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी कर सकते हैं. उन्होंने ड्रैगन फ्रूट और ब्लैक राइस उगाने वाले किसानों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ब्लैक राइस उगाने वाले किसानों को उनकी उपज का मूल्य 700 रुपये प्रति किलो मिल रहा है.

प्रदेश के किसान बेहद मेहनती हैं- योगी

आदित्यनाथ ने राजभवन में इस प्रदर्शनी के आयोजन के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुये कहा, ''जैविक खेती में अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं. इसे बढ़ावा देना वर्तमान समय की मांग है. जैविक खेती अपनाने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के किसानों की आय को दोगुना करने के सपने को पूरा किया जा सकता है. केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. किसानों को डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जा रहा है.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान बेहद मेहनती हैं, उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी मेहनत में कोई कमी नहीं की. किसानों की मेहनत से आज देश और प्रदेश में अनाज का प्रचुर भण्डार मौजूद है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 'आत्म निर्भर भारत' अभियान में किसान अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रदेश में 119 चीनी मिलों का संचालन किया गया. उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत से आज भारत प्रचुर मात्रा में चीनी का निर्यात कर रहा है, इसमें उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का भी बड़ा योगदान है.

यह भी पढ़ें-

मुश्किल में पड़ सकते हैं एक्टर राजपाल यादव, पक्षियों को खिलाया था दाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget