एक्सप्लोरर

यूपी: केंद्र और राज्‍य सरकार की नकारात्मक छवि पेश करने वालों को सीएम योगी ने दी कड़ी चेतावनी, कही ये बात

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि केंद्र और राज्‍य सरकार की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने वालों को जवाब देने की जरूरत है और इसके लिए मुहूर्त देखे बिना सोशल मीडिया पर सक्रिय होना पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने वालों को जवाब देने की जरूरत है और इसके लिए मुहूर्त देखे बिना सोशल मीडिया पर सक्रिय होना पड़ेगा.

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की आईटी और सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हम सच्चाई को सामने रखने का प्रयास नहीं करते हैं, यह हमारी कमी है. इस कमी का फायदा विपक्ष के लोग उठाते हैं.' उन्होंने कहा, 'हमें व्यावसायिक दक्षता के साथ टीम बनाकर काम करना होगा और मुट्ठी भर जो लोग माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं, उनको जवाब देना होगा.' योगी ने कहा कि सोशल मीडिया की भूमिका के जरिए सकारात्मक रूप से आगे बढ़ना होगा.

मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोई किसानों पर चर्चा करता है तो उनको बताइए कि 45 लाख गन्ना किसानों को 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया. हम सरकार की उपलब्धियों में अपने शब्दों को जोड़कर और प्रभावी बना सकते हैं.' उन्होंने कहा, 'मै पिछले तीन-चार वर्षों से देख रहा हूं कि अनावश्यक मुद्दों को बेवजह उकेरा जाता है. भारत सरकार अपनी किसी बड़ी उपलब्धि के साथ सामने आ रही हो तो देश के अंदर वातावरण को खराब करने का माध्यम बनता है सोशल मीडिया.' प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व राष्ट्रीय संयोजक आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने सम्बोधित किया. वहीं, समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया.

ये भी पढ़ें :-

'किसान संसद' ने सरकार के खिलाफ पारित किया 'अविश्वास' प्रस्ताव, कहा- किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया

पत्नी के शरीर को अपनी संपत्ति समझना वैवाहिक बलात्कार है और तलाक लेने का ठोस आधार: केरल हाईकोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget