एक्सप्लोरर

CM योगी ने किया ग्रेटर गाजियाबाद बनाने का ऐलान, इन नगर पालिकाओं को किया जाएगा शामिल

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते आठ वर्षों में गाजियाबाद ने हर क्षेत्र में काफी तरक्की की है चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर हो कानून-व्यवस्था हो या साफ-सफाई.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ग्रेटर गाजियाबाद के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इसके तहत लोनी, खोड़ा मकनपुर और मुरादनगर नगर पालिकाओं को गाजियाबाद नगर निगम (जीएमसी) में शामिल किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो गुरुवार को गाजियाबाद के दौरे पर आए थे उन्होंने सार्वजनिक प्रतिनिधियों से बैठक के बाद कहा कि यह सही समय है जब शहर का दायरा बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रेटर गाजियाबाद की योजना अब धरातल पर लाई जाएगी. वह यहां सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीईएल के डाटा सेंटर की आधारशिला रखने आए थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते आठ वर्षों में गाजियाबाद ने हर क्षेत्र में काफी तरक्की की है चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर हो कानून-व्यवस्था हो या साफ-सफाई. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे रैपिड रेल और हिंडन सिविल टर्मिनल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स यहां पूरे हो चुके हैं. अब वक्त आ गया है कि शहर की सीमाएं बढ़ाई जाएं ताकि और बेहतर सुविधाएं लोगों तक पहुंच सकें.

गैंगवार्स और अपराध के लिए जाना जाता था गाजियाबाद- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि एक वक्त था जब गाजियाबाद को गैंगवार्स और अपराध के लिए जाना जाता था. लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं, शहर अब विकास का उदाहरण बन चुका है. 

पिछले साल अगस्त में राज्य मंत्रिपरिषद ने ग्रेटर गाज़ियाबाद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. लेकिन इस प्रस्ताव में कहा गया था कि लोनी और खोड़ा मकनपुर के नगर पालिकाओं को निगम में मिलाने से सभी क्षेत्रों का समुचित विकास होगा. इसमें सड़क, पानी, सीवर, बिजली और व्यापार में सुविधा के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. 

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर गाजियाबाद का गठन दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद रहेगा. चूंकि गाजियाबाद दिल्ली एनसीआर का हिस्सा है ऐसे में यह विस्तार न केवल सुविधाओं को बेहतर करेगा बल्कि भविष्य की आबादी को भी बेहतर जीवनशैली देगा. 

ग्रेटर नोएडा तर्ज पर बनेगा ग्रेटर गाजियाबाद

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर फरीदाबाद की तर्ज पर अब गाजियाबाद भी ग्रेटर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि एनसीआर में शामिल सभी शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित किया जाए ताकि यातायात, आवास, रोजगार और बुनियादी ढांचे का संतुलित विकास हो सके. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget