एक्सप्लोरर

Mahakumbh की तैयारियों को लेकर CM योगी का प्रयागराज का दौरा, महाकुंभ का Logo करेंगे जारी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 6 अक्टूबर को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी इस मौके पर महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल एप को भी लॉन्च करेंगे.

Maha Kumbha 2025: संगम नगरी प्रयागराज में तकरीबन सौ दिन बाद शुरू होने वाले महाकुंभ का लोगो रविवार 6 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. महाकुंभ का लोगो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी करेंगे. सीएम योगी इस मौके पर महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल एप को भी लॉन्च करेंगे. इसके अलावा संस्थाओं को जमीन व सुविधाएं दिए जाने के लिए बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल का अनावरण भी किया जाएगा.

सीएम योगी रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियो की समीक्षा करने के साथ ही आस्था के सबसे बड़े मेले के लिए कराए जा रहे कामों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे. इसके लिए वह तकरीबन सवा छह घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे. सीएम योगी यहां शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों की तारीखों का भी औपचारिक तौर पर ऐलान कर सकते हैं.

सीएम योगी प्रयागराज में अखाड़ों के साथ ही अलग-अलग संप्रदायों के संत महात्माओं के साथ बैठक भी करेंगे और उनसे महाकुंभ को लेकर सुझाव मांगेंगे. सीएम योगी साधु संतों की मांग को मंजूर करते हुए पेशवाई और शाही स्नान जैसे शब्दों को बदलकर इसकी जगह कोई नया नाम दे सकते हैं. सीएम योगी के साथ बैठक से पहले अखाड़ों के संत महात्मा अपने प्रस्ताव तय करने के लिए अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं.

सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी
कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में उतरेंगे. वह सबसे पहले मोटर बोट के जरिए संगम जाकर वहां दर्शन पूजन करेंगे और घाटों का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वह अक्षयवट, सरस्वती कूप और पातालपुरी के साथ ही हनुमान मंदिर में दर्शन कर वहां कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे. सुबह ग्यारह बजे से वह परेड ग्राउंड के कार्यक्रम स्थल पर महाकुंभ के मैनेजमेंट पर तैयार की गई शॉर्ट फिल्म देखेंगे. साथ ही करीब आधे घंटे तक अखाड़ों के संतों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगेंगे. सीएम योगी यहीं पर आचार्य बाड़ा, दंडी बाड़ा और खाक चौक परंपराओं के संतों के साथ ही तीर्थ पुरोहितों के साथ भी बैठक करेंगे. 

सीएम योगी दोपहर 12:00 बजे से आई ट्रिपल सी सभागार में महाकुंभ की तैयारी को लेकर अफसरो के साथ बैठक करेंगे. इसी कार्यक्रम में वह महाकुंभ के लोगो - वेबसाइट, मोबाइल एप और पोर्टल का शुभारंभ भी करेंगे. यहीं पर वह अफसरो द्वारा तैयार किए गए प्रेजेंटेशन को देखेंगे साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे. इसके बाद वह शहर में ग्यारह जगहों पर कराए जा रहे महाकुंभ के कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे. मेला प्राधिकरण और जिला प्रशासन से जुड़े अफसरो ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें: JRF-NET की तैयारी के लिए छात्रों को नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे, AMU ने शुरू की व्यवस्था

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget