एक्सप्लोरर

मथुरा में ‘वैष्णवों की बैठक’ मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, रविवार से होगा आयोजन

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा में ‘वैष्णवों की बैठक’ मेले का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा सीएम कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे.

मथुरा. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद हरिद्वार कुंभ से पहले कल यानी रविवार से वृंदावन में ‘वैष्णवों की बैठक’ मेले का आयोजन करने जा रही है. यह कार्यक्रम 40 दिन तक चलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मेले के अवसर पर ध्वजारोहण कर ‘कुंभ पूर्व वैष्णवों की बैठक’ का उद्घाटन करने वृंदावन जाएंगे.

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया, “इस अवसर पर देश-विदेश के प्रसिद्ध संत, महात्मा व अखाड़ों से जुड़े साधू-सन्यासी मेले में भाग लेने पहुंच रहे हैं. कुंभ मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं उसके सभी विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं, जो अब अंतिम चरण में हैं.” उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को मेले का पहला शाही स्नान है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को यहां आकर मेले का ध्वजारोहण करेंगे.

तीन सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन इस मौके पर वे ब्रज के प्रख्यात संत देवरहा बाबा की स्मृति में स्थापित घाट का लोकार्पण करेंगे व जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपए की लागत के विकास का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया, “मुख्यमंत्री 14 फरवरी को सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से वृंदावन पहुंचेंगे. सबसे पहले सीएम ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. फिर गीता मनीषी संत ज्ञानानन्द महाराज व स्थानीय संतों से एक-एक कर मुलाकात करेंगे. इसके बाद सीएम यहां तीर्थ परिषद की तीसरी बैठक में भाग लेंगे व जनपद की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. अंत में, नवनिर्मित देवरहा बाबा घाट का लोकार्पण करेंगे और वहां होने वाली आरती में सम्मिलित होकर वापस लौट जाएंगे.”

मेलाधिकारी एवं परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने बताया, “कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के पेयजल के रूप में गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही, यमुना में स्नान के लिए भी गंगाजल प्रवाहित कराने के प्रयास जारी हैं. मेले में अन्य सभी तैयारियां कर ली गई हैं. यहां तक कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग द्वारा एक सब-स्टेशन स्थापित कर दिया गया है.”

ये भी पढ़ें:

सबूत ना मिलने पर वाराणसी में केस से बरी हुए Google के CEO पिचाई, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- यूपी में 30 लाख फर्जी राशन कार्ड मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget