एक्सप्लोरर

संभल में विपक्ष पर सीएम योगी का बड़ा जुबानी हमला, कहा- उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी कि...

Sambhal में CM योगी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने संभल के इन तीर्थों का जीर्णोधार कराया, अब हमारी सरकार ने तय किया है की संभल के इन सभी 68 तीर्थ, 19 पावन कूप और परिक्रमा का मार्ग का जीर्णोद्धार होगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अगस्त 2025 को संभल में 660 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल जिला मुख्यालय के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि भगवान कल्कि और हरिहर की धरती संभल को मैं नमन करता हूँ और आने वाले रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देता हूं. हमारी सरकार ने इस अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को हर बहन के लिए यूपी परिवहन की बसें मुफ्त चलाने का ऐलान किया है. 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिला मुख्यालय का उपहार देने आज हम यहां आये हैं. 2011 में संभल जिले की घोषणा हुई थी लेकिन अभी तक यहां जिला मुख्यालय नहीं था अब हम यहां इंटीग्रेटेड जिला मुख्यालय बनाने जा रहे हैं. विष्णु और शिव के सामूहिक रूप से जहां दर्शन हो सकते हो वही है हरिहर और भगवान विष्णु के 10वें अवतार का जन्म यहीं संभल में होगा. ये हमारे स्कन्द पुराण में लिखा है जो 36 किलोमीटर के दायरे में यह संभल स्थित है. 68 तीर्थ और 19 पवन कूप और परिक्रमा का मार्ग यहां था लेकिन कैसे विदेशी आक्रांताओं ने बर्बरता से इन्हें अपवित्र किया और तोड़ कर कब्जे कर लिए गये. 

'काशी और अयोध्या में हो सकता है तो संभल में यह क्यों नहीं?'

सीएम ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने संभल के इन तीर्थों का जीर्णोधार कराया था. अब हमारी सरकार ने तय किया है की संभल के इन सभी 68 तीर्थ, 19 पावन कूप और परिक्रमा का मार्ग का जीर्णोद्धार हमारी डबल इंजन की सरकार करेगी जब काशी और अयोध्या में हो सकता है तो संभल में यह क्यों नहीं हो सकता है. हम यहां विकास और लोक कल्याण के कार्य भी करायेंगे और संभल की सच्चाई को छुपाने वालों की गलत मंशा को भी हम ध्वस्त करेंगे और उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे की उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी की किन लोगों से वह टकराए थे हमारे पास सभी प्रकार के प्रमाण हैं.

सीएम ने कहा कि यहां की चंदौसी की तो वैसे भी हमारे यहां छोटी काशी के रूप में मान्यता है इसलिए एक बार मुझे वहां भी आना है. आज़ादी के बाद यहां संभल में कांग्रेस और सपा ने यहां सामूहिक हत्त्याएं कराई थी और अपने वोट बैंक के लिए कातिलों को बचाने का काम किया गया था. पिछली सरकार एक जिले में एक माफिया पालती थी जिसके गुंडे लोगों को लूटते थे लेकिन हमारी सरकार एक जनपद में एक उत्पाद के ज़रिये लोगो को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है. 

UP Politics: 'सीएम योगी को साथ चीन ले जाएं पीएम मोदी' अखिलेश यादव ने इस वजह से कर दी ये मांग

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में दंगे और अराजकता फैलती थी कोई सुरक्षित नहीं था लेकिन हमारी सरकार में सब सुरक्षित हैं सिर्फ दंगाई सुरक्षित नहीं है. हमारी सरकार शिक्षा, पर्यटन और रोज़गार के लिए काम कर रही है. 13 14 और 15 अगस्त को हर भारतवासी अपने घर पर गर्व से तिरंगा फहराएगा. इस संभल में हमने लोगो को दंगाइयों से लड़ने की एक नई ताकत दी है जिन लोगो ने संभल के साथ पाप किया था और धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया था उनको इसकी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी. मुख्यमंत्री के साथ मंच पर यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget