एक्सप्लोरर

Independence Day: सीएम योगी ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और सभी प्रदेशवासियों को 74वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी.

लखनऊ. 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में तिरंगा फहराया. योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और सभी प्रदेशवासियों को 74वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम के दौरान योगी ने देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले जांबाजों को याद किया. सीएम ने कहा कि सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे भारत माता के वीर सपूतों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

महात्मा गांधी को किया याद उन्होंने आगे कहा, "आज का दिन हम सबके लिए उत्साह और उमंग का दिन है. हम सब जानते हैं कि अनगिनत त्याग और बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई थी. मैं इस अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करता हूं."

सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि इसके अलावा, योगी ने देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले लोगों को भी याद किया. उन्होंने कहा, "मैं देश की सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले उन सभी सपूतों को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं इस अवसर पर भारत माता के उन सभी सैनिकों को कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की स्वाधीनता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दिया है."

प्रदेश में हाई अलर्ट उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संवेदनशीलता को देखते हुये अलर्ट घोषित किया गया है. इससे पहले 15 अगस्त को गड़बड़ी की आशंका को देखते हुये चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. बीते दिनों कुछ मीडियाकर्मियों के पास रिकॉर्डेड संदेश के जरिये समुदाय विशेष को भड़काने की कोशिश की गई थी. इस प्रकरण के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बाजार में सघन चेकिंग की जा रही है. इसके अलावा 15 अगस्त को लेकर किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी. तमाम कार्यक्रम बेहद सादगी से मनाये जाएंगे. सोशल मीडिया के जरिये बीते दिनों वायरल हुये मैसेजेस पर नजर रखी जा रही है. पंद्रह अगस्त पर बड़ी संवेदनशीलता को लेकर यूपी में अलर्ट घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: 15 अगस्त के दिन प्रदेश में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन-बस अड्डों पर सघन चेकिंग अभियान

74वें स्वतंत्रता दिवस पर अनोखा रिकॉर्ड बनाएंगे पीएम मोदी, सातवीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले चौथे प्रधानमंत्री होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget