एक्सप्लोरर

छठे चरण से पहले सीएम योगी का ये बयान पू्र्वांचल में वायरल, सपा आक्रामक, लगाए ये आरोप

UP Lok Sabha Chunav 2024: 25 मई को छठे चरण के मतदान से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बयान वायरल है. इसकी चर्चा पूर्वांचल में जमकर हो रही है. अब सपा ने इसको लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता और सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी पर जमकर हमला बोला. अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं सपा के विधायक वीडियो पोस्ट कर सीएम योगी से सवाल किया है.

डुमरियागंज लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान सीएम ने कहा कि  गोरखपुर से एक माफिया को लोगों ने लात मार कर भगाया है. और वो यहां आ कर के चुनाव लड़ कर अपने आपको आजमाने का प्रयास कर रहा है. और मुझे लगता है कोई शरीफ व्यक्ति उसके साथ होंगे नहीं. सभी माफिय सभी गुंडे होंगे. आपने देखा होगा पिछले दिनों इनके काले कारनामों के कारण जनता की गाढ़ी कमाई पर ये लोग कैसे डकैती मारते हैं. सैंकड़ों करोड़ रुपया इन लोगों ने खुद बुद कर दिया पैसा ही गायब हो गया और तब सीबीआई और ईडी ने इनके यहां छापेमारी कर संपत्ति जब्त कर ली.

सीएम ने कहा कि ये लोग पेशेवर माफिया हैं. गरीबों का खून चूसते हैं. व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं और बेटी की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं और शरीफ लोगों का जीना हराम करते हैं इसीलिए इन गुंडों और माफियों के खिलाफ प्रदेश अंदर हम लोग बहुत सख्त कार्रवाई करके प्रदेश के अंदर सुरक्षा का माहौल पैदा करते हैं. इसलिए इन लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर भेज कर के भस्मासुर पैदा मत करिए. आप देखते होंगे मैं तो सांसद था गोरखपुर में और अकेले इन माफियाओं को चैलेंज करता था इनको मार मार के दौड़ाता था... मैं कहता था जूता चप्पलों से इनको दौड़ाओ. साल1996 से गोरखपुर में एक भी व्यापारी से वसूली नहीं होने दी. माफियाओं को उनकी औकात में रखा.

'पैसा देकर बुला रहे भीड़' पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर भड़की सपा, कहा- BJP के बादशाह...

सपा ने क्या कहा?
सीएम के इस वीडियो पर लंभुआ से सपा विधायक ओम प्रकाश पांडे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री,,,स्व0 पंडित हरिशंकर तिवारी जी के परिवार को लतियाने की अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं.ये भाषा एक मुख्यमंत्री की कतई नहीं हो सकती.यह अपमान सिर्फ उस परिवार का नहीं बल्कि समूचे ब्राह्मण समाज का है. मुख्यमंत्री जी अपनी पुरानी अदावत के कारण पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित कर रहे हैं. यूपी में ब्राह्मण समाज इस अपमान का बदला लेगा चाहे सिद्धार्थनगर हो गोरखपुर या देवरिया समाज धूल चटाने का काम करेगा.

डुमरियागंज से बीजेपी ने जगदंबिका पाल को मैदान में उतारा है. 25 मई को पूर्वांचल की 14 सीटों पर मतदान है जिसमें डुमरियागंज भी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक क्या-क्या हुआ? जानें- पूरी टाइमलाइन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक क्या-क्या हुआ? जानें- पूरी टाइमलाइन
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget