एक्सप्लोरर

'पैसा देकर बुला रहे भीड़' पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर भड़की सपा, कहा- BJP के बादशाह...

PM Narendra Modi ने दावा किया कि सपा रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग भागकर मंच पर चढ़ गए.

UP Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि रैली का जनसैलाब और उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि 'सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. पूरा देश एक ही बात कह रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार'. पीएम मोदी ने कहा था, 'कल मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो मैंने पूछा भई, ये हुड़दंग क्यों चल रहा है? तो उन्होंने बताया कि सपा कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग भागकर मंच पर चढ़ गए. अब जिस पार्टी का ये हाल हो, वो आपका भला कैसे कर सकती है.'

सपा ने पीएम मोदी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. सपा प्रवक्ता मनोज काका ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- अखिलेश यादव को सुनने लाखों लाखों लोगों की युवाओं की जनमानस स्वतः आ रही है उधर बीजेपी के बादशाह बौखलाए है क्योंकि उनकी रैलियों में कुर्सियाँ ख़ाली रह जा रही है, बीजेपी इलेक्टोरल बांड का पैसा बाँट रही है और आरोप विपक्षी दलो पर मोदी जी लगा रहे हैं .

पीएम के आरोप पर कांग्रेस भी बोली
इसके अलावा पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जनधन खाते खुलवाए. वे बैंक खाते बंद कर देंगे और पैसे छीन लेंगे. उनकी सरकार ने हर गांव में बिजली पहुंचाई, वे बिजली कनेक्शन कटवा कर फिर अंधेरा कर देंगे. उनकी सरकार घर-घर पानी पहुंचा रही है, सपा-कांग्रेस वाले घर की पानी की टोंटी भी खोल कर ले जाएंगे.

पीएम मोदी के टोंटी वाले बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मंगल सूत्र, भैंस के बाद आज नरेंद्र मोदी ने कहा - INDIA वाले , आपके बैंक खाते बंद कराके उसका पैसे छीन लेंगे , घर के बिजली कनेक्शन काटकर अंधेरा कर देंगे , आपके नल की टोंटी खोल ले जाएंगे मुझे तो अब इनकी चिंता हो रही है - यह हार की हताशा नहीं, उससे कहीं ज़्यादा गंभीर समस्या दिख रही है क्या लगता है आपको अब इसके बाद क्या बोलेंगे , आपके बच्चे के टिफ़िन का एक सैंडविच खा लेंगे , मटर पनीर की सब्ज़ी में से पनीर निकाल लेंगे , जब बच्चे खेलने जाएँगे तो उनका बैट चुरा लेंगे , जब कपड़े सूख रहे होंगे तो शर्ट लेकर भाग जाएँगे , घर के बाहर से दूध का पैकेट और अख़बार ग़ायब कर देंगे , मंदिर के बाहर से चप्पल चुरा लेंगे , गाड़ियों से पाइप लगा कर पेट्रोल चुरा लेंगे उम्र का असर है या दिमाग़ी दिवालियापन? ख़ैर जो भी है, नरेंद्र मोदी ने आख़िरकार यह तो मान ही लिया कि INDIA वाले आ रहे हैं.

राहुल गांधी और वरुण गांधी में बेहतर कौन? मेनका गांधी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आगे कैसे ले जाएंगे, विकास का विजन क्या है, अर्थव्यवस्था को लेकर क्या प्लान है? 'दोनों शहजादों' ने एक बार भी भरोसेमंद बात नहीं कही.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 60 साल तक कुछ नहीं किया, 'वे मोदी को रोकने के लिए एक हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी फिर से लॉन्च हुई है. वही पुरानी फ्लॉप फिल्म, वही पुराने किरदार, वही पुराने डायलॉग. पूरा चुनाव खत्म होने को है, लेकिन एक भी नई बात इन लोगों के मुंह से आपने सुनी क्या?'

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने चार करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए, अब सपा कांग्रेस वाले सब पलटने का निर्णय कर चुके हैं, मतलब इन चार करोड़ घरों की चाबी आपसे ले लेंगे, मकान छीन लेंगे और अपने वोट बैंक को दे देंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आई तो वे कानून बदलकर भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget