एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने शुरू की बड़ी मुहिम, उत्तर प्रदेश में हर नागरिक की होगी मेडिकल स्‍क्रीनिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेरठ मण्‍डल के छह जिलों मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत में विशेष अभियान शुरू किया. इस अभियान में हर नागरिक की मेडिकल स्‍क्रीनिंग की जाएगी.

लखनऊ, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बृहस्पतिवार से राज्य में शुरू हो रहे कोविड 19 जांच अभियान से संक्रमण के मामलों के आंकड़े बढ़ेंगे लेकिन मौत के आंकड़े न्यूनतम स्तर पर पहुंचाने में कामयाबी मिलेगी. सीएम ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बड़ी मुहिम चलाने की बात कही. सीएम ने कहा कि इन बीमारियों की रोकथाम के लिए इंसेफेलाइटिस नियंत्रण जैसी मुहिम की जरूरत है.

सीएम योगी ने बुधवार को 'संचारी रोग नियंत्रण दस्‍तक अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से मेरठ मण्‍डल के छह जिलों मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत में विशेष अभियान शुरू हो रहा है. बाकी 17 मण्‍डलों में यह पांच से 15 जुलाई के बीच चलाया जाएगा. इस अभियान में हम हर नागरिक की मेडिकल स्‍क्रीनिंग की जाएगी.

सीएम योगी ने शुरू की बड़ी मुहिम, उत्तर प्रदेश में हर नागरिक की होगी मेडिकल स्‍क्रीनिंग

सीएम ने कहा कि 'मेरा विश्‍वास है कि जब हम प्रदेश के हर नागरिक की स्‍क्रीनिंग कर लेंगे तो भले ही संक्रमण के मामलों की संख्‍या बढ़ेगी, लेकिन मौत के आंकड़े न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचाने में हमें सफलता मिलेगी.' मुख्यमंत्री ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान जैसी ही मुहिम की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2016 और 2017 में प्रदेश में सिर्फ इंसेफेलाइटिस से ही 600 से ज्‍यादा मौतें हुई थीं लेकिन 2018-19 के आंकड़ों को देखें तो उनकी संख्‍या में लगातार गिरावट आई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हमें डेंगू, मलेरिया, कालाजार और डायरिया समेत सभी संक्रामक रोगों के लिए व्यापक रणनीति बनानी पड़ेगी. यह काम एक अभियान के तहत करना होगा. इसके लिये प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक मुहिम शुरू की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई न कोई जिला किसी न किसी संचारी रोग की कम या ज्‍यादा चपेट में रहता है. प्रदेश के 38 जिले तो ऐसे हैं जो इंसेफेलाइटिस से प्रभावित होते हैं. शहरी इलाकों में जरा सी असावधानी से डेंगू का खतरा बहुत बढ़ जाता है. इन सब पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को नोडल महकमा बनाया गया है. इसमें नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्‍य विकास, महिला एवं बाल विकास, बेसिक शिक्षा, माध्‍यमिक शिक्षा, दिव्‍यांग जन कल्‍याण आदि विभाग मिलकर काम करेंगे.

सीएम योगी ने शुरू की बड़ी मुहिम, उत्तर प्रदेश में हर नागरिक की होगी मेडिकल स्‍क्रीनिंग

सीएम योगी ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कोरोना वायरस के खिलाफ बेहतर तरीके से लड़कर राज्‍य में बेहतरीन स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने का प्रयास किया. विभाग ने विभागों के समन्‍वय के माध्‍यम से मिसाल कायम की है. कोरोना महामारी के इस दौर में भी प्रदेश के 24 करोड़ लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हम कोरोना से भी लड़ेंगे और प्रभावी तरीके से निपटेंगे भी.

यह भी पढ़ें:

कोरोना टेस्ट पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाये सवाल,कहा-'टाले जा रहे हैं कोरोना टेस्ट'

सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, मिशन मोड पर चले स्वच्छता अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget