एक्सप्लोरर

बागपत पहुंचे सीएम योगी बोले, 'बागपत अब इंद्रप्रस्थ से बेहतर है'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि, बागपत में तेजी से विकास हो रहा है.

CM Yogi in Bagpat:  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत पहुंचे. उन्होंने कहा कि, विकास की वजह से अब बागपत इंद्रप्रस्थ से बेहतर है. कभी इंद्रप्रस्थ के लिए महाभारत हुआ था. सीएम ने कहा कि, अब सरकारी नौकरियों में बागपत के युवा बड़ी संख्या में भर्ती हो रहे हैं, जबकि पहले सिर्फ सड़क पर दौड़ लगाते थे लेकिन भर्तियां नहीं हो रही थीं. लेकिन अब हर गांव का नौजवान भर्ती हो रहा है. जो काम बागपत में 65 से 70 साल में नहीं हुआ वो केंद्र सरकार ने 7 साल और यूपी की सरकार ने चार साल में कर दिखाया.

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

बागपत में सुबह सीएम हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. यहां कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद सीएम सिसाना गांव गए और वहां प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया. कुछ ही देर में वो बागपत कलक्ट्रेट पहुँचे और यहां अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. कुछ ही देर बाद पार्टी पदाधिकारियों को बाहर भेज दिया गया और फिर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की.

महिला अस्पताल का निरीक्षण किया

बैठक खत्म होने के बाद सीएम ने प्रेस वार्ता की और कहा कि मैं कोरोना की दूसरी लहर में बागपत नहीं आ पाया था इसलिए अब आया हूं. सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है और सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि कोरोना महामारी को पूरा नियंत्रित कर लिया जाए. सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं. यह भी कहा कि, बागपत विकास के पथ पर दौड़ रहा है. इससे पहले सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने डाक्टरों से बातचीत करते हुए टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. महिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और जल्द प्लांट को शुरू कराने के लिए निर्देशित किया. पीकू सेंटर पर सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. डीएम को कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया.

आवश्यक निर्देश दिये

मुख्यमंत्री ने सिसाना गांव में प्राइमरी स्कूल में पहुंचकर अलग-अलग स्टाल का निरीक्षण किया. कोरोना में माता या पिता को खोने वाले बच्चों का हाल जाना, उनको अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की. आशा बहू से टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की, साथी ही कोरोना की तीसरी लहर को मात देने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए. उधर, जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर आरएलडी कार्यकर्ताओं ने सीएम से न मिलने को लेकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया. 

ये भी पढ़ें.

चुनावी मोड में आई उत्तराखंड बीजेपी, संगठन मंत्री बीएल संतोष ने समन्वय समिति के बैठक में दिये निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget