एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव को CM योगी का करारा जवाब, कहा- 'जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर'

UP Politics: जाति के मुद्दे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार तंज कसा है. सीएम योगी ने प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता का जिक्र कर पलटवार किया.

UP News: उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले यूपी की सियासत जाति पर ठहर गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर जाति देखकर कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं अब सीएम योगी ने उनके आरोपों पर करारा जवाब दिया है. सीएम योगी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए उन पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि 'जाति-जाति का शोर केवल कायर और क्रूर लोग ही करते हैं.'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी कविता की कुछ पंक्तियां लिखी जिसे सपा अध्यक्ष पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है. सीएम योगी ने लिखा- 'पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, 'जाति-जाति' का शोर मचाते केवल कायर क्रूर. 

उन्होंने आगे लिखा- 'भारतीय काव्य जगत के ध्रुवतारे, कालजयी साहित्यकार एवं 'राष्ट्रकवि' रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! वीरता, राष्ट्रप्रेम और मानस सेवा को समर्पित आपकी रचनाएं आम जनमानस में राष्ट्रीय चेतना के भाव को सदैव जागृत करती रहेंगी.' 

जाति की सियासत पर पलटवार
यूपी में इन दिनों अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच जबरदस्त ज़ुबानी जंग चल रही है. सपा अध्यक्ष लगातार जाति के मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे हैं. पिछले दिनों सुल्तानपुर डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर भी अखिलेश ने जाति देखकर नकली एनकाउंटर का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला. 

समाजवादी पार्टी ने न सिर्फ पीडीए समाज के लोगों का फेक एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है बल्कि ये भी दावा किया जा रहा है कि यूपी में तमाम वरिष्ठ पदों पर मुख्यमंत्री ने स्वजातीय अधिकारियों को तैनात किया है. यही नहीं सपा लगातार जातीय जनगणना और संविधान के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार को घेर रही है. 

'तिरुपति प्रसाद विवाद: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- 'यूपी में बिकने वाले घी की भी हो जांच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget