एक्सप्लोरर

लक्ष्मी- गणेश की पूजा करने वाला व्यापारी नहीं करता है टैक्स चोरी: योगी आदित्यनाथ

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों द्वारा टैक्स चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी गणेश की पूजा करनेवाला व्यापारी कभी चोरी नहीं करता।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापार कर विभाग और जीएसटी से जुड़े अफसरों को व्यापारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी है। सीएम योगी ने आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि लक्ष्मी गणेश की पूजा करने वाला व्यापारी कभी टैक्स की चोरी नहीं करता बल्कि इंस्पेक्टरराज से ऐसा करने पर मजबूर करता है।

योगी आदित्यनाथ आज जीएसटी के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सीएम ने कहा कि प्रदेश में जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश में राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन अभी इसमें काफी गुंजाइश है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि जब हम व्यापारियों को टैक्स का भय दिखाएंगे तो उनके मन में व्यवस्था के प्रति रोष पैदा होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन 70 हजार करोड़ है जिसे बढ़ाकर एक लाख करोड़ किया जा सकता है, इसके लिए विभाग को प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि विभाग में जो इंस्पेक्टर राज फैला हुआ है उसकी वजह से ही कई बार व्यापारी टैक्स नहीं देता है, क्योंकि लक्ष्मी गणेश की पूजा करने वाला व्यापारी टैक्स की चोरी नहीं करेगा ऐसे में जरूरत है कि व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया जाए ना कि उन्हें डराया जाए। इस मौके पर सीएम ने जीएसटी सरलीकरण से जुड़ा एक एप भी लॉन्च किया।

योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में कहा कि जब वो सूबे के मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में 30 लाख फर्जी राशनकार्ड थे जिसे उनकी सरकार ने कैंसिल किया और जरूरतमंदों के नए कार्ड बनवाए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ये भी कहा कि जिस तरह से देश में 'वन नेशन वन टैक्स' लागू हुआ उसी तर्ज पर उनकी सरकार ने यूपी में एक प्रदेश एक राशन कार्ड को लागू किया है। इस कार्यक्रम में यूपी के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget