एक्सप्लोरर

Watch: 5 साल बाद अपनी मां से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ तो पहले किया ये सवाल, देखें वीडियो

CM Yogi Meets Mother: CM योगी आदित्यनाथ ने पैतृक गांव पंचूर (Panchoor) पहुंचकर मां सावित्री देवी से मुलाकात की.

CM Yogi Adityanath Meets Mother: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पंचूर (Panchoor)  पहुंचकर मां सावित्री देवी (Savitri Devi) से मुलाकात की. योगी इससे पहले साल 2017 में अपने गांव आए थे. करीब पांच साल बाद बेटे से मुलाकात के बाद मां सावित्री देवी ने भी उनके सिर पर अपना हाथ फेरा और आशीर्वाद दिया.

इस दौरान मां से मिलते ही सीएम योगी ने उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें पहचान रही हैं? पहली बार में कोई जवाब ना मिलने पर सीएम ने यही सवाल 2 बार और पूछा. इस पर मां सावित्री देवी ने अपना सिर हिलाया और इशारों से बताया कि वह अपने बेटे को पहचान रही हैं.

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां से हालचाल पूछा. सीएम योगी ने परिवार के अन्य लोगों से भी मुलाकात की.

ग्रामीणों से भी सीएम योगी ने की मुलाकात
कहा जा रहा है कि पिछले 28 सालों में यह पहला मौका है जब योगी किसी आधिकारिक दौरे पर नहीं, बल्कि अपने किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं.

सीएम मंगलवार रात अपने पैतृक आवास पर ही रुके. इसके अलावा बुधवार सुबह सीएम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. गांव में घूमते हुए सीएम बुजुर्गों को यह भी पूछते रहे कि क्या वह उन्हें पहचान रहे हैं. इस पर ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें कौन नहीं जानता, वह तो रोजाना टीवी पर दिखते हैं. इस पर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. गांव में घूमने के दौरान कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद करते रहे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी को निराश नहीं किया और उनसे मुलाकात करते हुए फोटो भी खिंचवाई. गांव की गलियों में घूमते हुए सीएम योगी अपने बचपन के दिनों में खो गए. घूमने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए.

यह भी पढ़ें:

Ghaziabad News: भ्रष्टाचार के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद की तत्कालीन DM सस्पेंड

Power Crisis: '5 साल सरकार चलाने पर अब दिमाग की बत्ती जली', बिजली को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget