एक्सप्लोरर

सीएम योगी को भेजा हत्या की धमकी देने वाला पत्र, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि पत्र में लिखा था कि दस अप्रैल का दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आखिरी दिन होगा. पाकिस्तान से सब कुछ आ चुका है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी का पत्र भेजने वाले कथित आरोपी को सोमवार को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार जलालाबाद क्षेत्र के गुनारा निवासी एक व्यक्ति ने साजिश के तहत अपने गांव के ही दो भाइयों को पुलिस मामले में फंसाने और उनकी जमीन हड़पने की नीयत से मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी का पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा था.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि चार अप्रैल को उनके कार्यालय को एक पंजीकृत पत्र प्राप्त हुआ जिसमें प्रेषक के रूप में आबिद अंसारी का नाम दर्ज था. पत्र में लिखा था, ‘आबिद तथा नसीम हम दोनों भाई गुनारा जलालाबाद में रहते हैं.’ द्विवेदी ने बताया कि पत्र में लिखा था , “आने वाली 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हम दोनों जान से मार देंगे क्योंकि उन्होंने हमारे रिश्तेदार मुख्तार अंसारी तथा अतीक अहमद को मुठभेड़ में मरवा दिया. उनके बेटों को जेल में डाल दिया इसलिए हम आपको चुनौती दे रहे हैं कि अगर बचा सकते हो तो बचा लो.”

आरोपी ने पत्र में क्या लिखा
एसपी ने बताया कि पत्र में लिखा था, “पाकिस्तान से सब कुछ आ चुका है और हम लोगों ने आईएसआई से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और हम उसके एजेंट हैं. दस अप्रैल का दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आखिरी दिन होगा.” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पत्र के बाद उन्होंने सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराते हुए टीम बना दीं. उन्होंने कहा कि पुलिस की छानबीन में मामले में संदिग्ध जलालाबाद के गुनारा निवासी अजीम का नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी अजीम को हिरासत में लिया.

यूपी में योगी के विधायक बोले- तलवार के डर से हिंदुओं को बनाया गया था मुसलमान!

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजीम ने बताया है , “हमने यह पत्र आबिद तथा नसीम के नाम से इसलिए भेजा था ताकि इनको फंसा दें और हम उनकी जमीन पर कब्जा कर लें. हमने इसी उद्देश्य से यह पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा था क्योंकि इसमें हमारे नाम का कहीं जिक्र नहीं था.” पुलिस ने आरोपी अजीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget