एक्सप्लोरर

यूपी में योगी के विधायक बोले- तलवार के डर से हिंदुओं को बनाया गया था मुसलमान!

UP News: हर्रैया से बीजेपी विधायक ने मुसलमानों की उत्पत्ति पर सवाल खड़ा किया है. भारत में निवास करने वाले सभी मुसलमान मुगल काल के दौरान औरंगजेब के तलवार से डर कर बने हुए मुस्लिम है.

Basti News: बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने गैर हिंदू समुदाय को लेकर अजीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुगल काल के दौरान तलवार के डर से देश के हिंदू कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए थे. विधायक अजय सिंह ने मुसलमान की उत्पत्ति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा औरंगजेब इतना क्रूर शासक था कि उसने भारत की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया था. मुसलमान आज सबसे सुरक्षित भारत में ही है, क्योंकि यहां का मुसलमान कही बाहर इराक, ईरान और अरब वाले मुसलमान नहीं है बल्कि भारत में निवास करने वाले सभी मुसलमान मुगल काल के दौरान औरंगजेब के तलवार से डर कर बने हुए मुस्लिम है.

वहीं वक्फ संशोधन बिल पर पूछे गए सवाल पर बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा है कि' मोदी सरकार इतिहास बनाने जा रही है. देश की संपत्तियों पर कब्जा करने वाली वक्फ संस्था के नियमों में बदलाव करेगी, जिससे सरकार के पास कई लाख एकड़ जमीन आएंगे और उसे पर अस्पताल और गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे. इसलिए वक्फ कानून को अब कोई रोक नहीं पाएगा और मोदी सरकार इस कानून में संशोधन करके इतिहास बदल देगी.'

आने वाले समय में नहीं दिखेगी औरंगजेब की कब्र- विधायक
दरअसल विधायक अजय सिंह छावा मूवी के बहाने आम जनता को औरंगज़ेब का क्रूर इतिहास बताने के लिए बस्ती जनपद के एक सिनेमा हॉल में पहुंचे थे, जहां भी 2 दिन तक फ्री में आम लोगों के लिए पिक्चर देखने की व्यवस्था की है. विधायक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवा कर कोई भी इस मूवी को देख सकता है ताकि उन्हें भी पता चले कि मुगल काल के दौरान औरंगज़ेब ने किस तरीके से अपने पिता और भाइयों को भी अपनी क्रूरता का शिकार बनाया था. विधायक अजय सिंह ने कहा कि औरंगजेब की कब्र भारत में आने वाले समय में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि मोदी सरकार इस दिशा में भी प्रयास कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget