एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने नया कोविड-19 अस्पताल तैयार करने का दिया निर्देश, बोले- हर नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के इलाज के लिए सुविधाओं और दवाइयों की कमी नहीं है. सरकार के लिए हर नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण है.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और अधिकारियों को 30 अगस्त तक नया 300 बिस्तर का कोविड-19 अस्पताल तैयार करने का निर्देश दिया. सीएम योगी ने 500 बिस्तर के निर्माणाधीन बाल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कोरोना वायरस मरीजों की स्थिति और इलाज के बारे में जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में 70 हजार टीमें कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण कर रही हैं. हर रोज एक लाख से अधिक नमूने जांचे जा रहे हैं. अधिक संख्या में जांच होने से राज्य में अधिक संख्या में कोविड-19 मरीजों की पहचान आसान हो रही है.

सीएम योगी ने बताया कि इस समय राज्य में कोविड-19 मरीजों के लिए 1.51 लाख से अधिक बिस्तर उपलब्ध हैं. जिन मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हें घर पर आइसोलेशन में भेजा जा सकता है लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि अगर घर पर शौचालय सहित अगल कमरा नहीं है तो मरीज को कोविड-19 अस्पताल जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों, नेपाल के तराई वाले इलाकों और पश्चिमी बिहार के मरीज इलाज कराने गोरखपुर आते हैं. मरीजों की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए ''मैंने निर्देश दिया है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सालय में 300 बिस्तर का नया कोविड-19 अस्पताल तैयार किया जाए.''

सीएम योगी ने कहा कि 100 बिस्तर वाले टीबी चिकित्सालय में एल-2 और एल-3 की सुविधाओं सहित वेंटिलेटर और उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. कोरोना वायरस को हराने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नए कोविड-19 अस्पतालों और सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ-साथ प्रशिक्षण पर भी जोर रहना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के इलाज के लिए सुविधाओं और दवाइयों की कमी नहीं है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने कोविड-19 महामारी की चुनौती का कुशलता से सामना किया है. सरकार के लिए हर नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण है और हम लोगों को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे.

यह भी पढ़ें:

बाढ़ राहत शिविरों में सफाई और सेनेटाइजेशन हो सुनिश्चित, लोगों की कराई जाए जांच- योगी आदित्यनाथ

कोरोना महामारी से निपटने के लिए अब तक कोई नीति नहीं बना सकी है BJP सरकार- अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget