एक्सप्लोरर

UP Politics: पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए खास निर्देश

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण न होने देने की अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि उसे तत्काल हटवा दिया जाए.

UP News: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) के सात जुलाई को वाराणसी (Varanasi) और गोरखपुर (Gorakhpur) के दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी तैयारी समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिये. सीएम योगी ने अगले दो दिनों तक ‘प्लास्टिक मुक्त काशी’ अभियान चलाने के भी निर्देश दिये.

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मौके पर कोई कमी न रहने पाये. उन्होंने संभावित बरसात के दृष्टिगत समुचित तैयारी किये जाने पर विशेष बल दिया. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोवंश और आवारा पशु सड़कों पर छुट्टा घूमते न दिखाई दें. उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए जाने हेतु सड़कों पर अतिक्रमण न होने देने की अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जहां कहीं भी अतिक्रमण हो उसे तत्काल हटवा दिया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप काशी की छवि दिखनी चाहिए.

सीएम योगी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी को श्रावण मास की बधाई देते हुए कहा, ''यह सौभाग्य की बात है कि श्रावण मास में ही प्रधानमंत्री का आगमन वाराणसी हो रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है.'' उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी दो दिवस तक ‘प्लास्टिक मुक्त काशी’ का अभियान चलाया जाए.

Lok Sabha Elections: क्या सपा से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी? अखिलेश यादव बोले- 'करेगा कड़ा मुकाबला उसे उतारेगी पार्टी'

विद्युत सजावट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण व एनएएचआई के अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि सभी सड़कों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गड्ढामुक्त किया जाए. उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के साथ ही, श्रावण मास के दौरान वाराणसी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु विद्युत विभाग के अभियन्ताओं को निर्देश दिए. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने जी-20 समूह के कार्यक्रम के दौरान शहर में की गयी विद्युत सजावट की भांति ही प्रधानमंत्री के आगमन पर विद्युत सजावट कराए जाने के निर्देश दिए.

उधर गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी सात जुलाई को ही गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होंगे और गोरखपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मोदी द्वारा गोरखपुर के विकास के लिए किए गए योगदान की चर्चा की. उन्होंने कहा कि गोरखपुर के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने का सुनहरा मौका मिला है क्योंकि वह सात जुलाई को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने और गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget