एक्सप्लोरर

GIDA में औद्योगिक विकास भरेगा उड़ान, 1551 करोड़ की योजनाएं तैयार, सीएम योगी जल्द देंगे सौगात

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में 1551 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने की तैयारी है, सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों ये सौग़ात मिलेगी.

Gorakhpur News: औद्योगिक नक्शे पर तेजी से उभर रहे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 1551 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं लोकार्पण और शिलान्यास के लिए तैयार हैं. जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इन विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है. इनमें गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप 760 करोड़ रुपये के निवेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी शामिल हैं. इसके साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे बने यूपी के पहले प्लास्टिक पार्क में ही केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीक संस्थान का स्किल ट्रेनिंग सेंटर और सीएफसी कामन फसिलिटी सेंटर का शिलान्यास भी प्रस्तावित है.

केंद्र सरकार के रसायन एवं पेट्रो-केमिकल्स विभाग ने प्लास्टिक के विश्व व्यापार में भारत की साझेदारी को बढ़ाने एवं क्लस्टर विकास के माध्यम से प्लास्टिक पार्क योजना विकसित की है. इस योजना के तहत देशभर में 10 प्लास्टिक पार्कों को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है. इसी योजना के तहत प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे गीडा द्वारा अधिग्रहित ग्राम नरकटहा की 88 एकड़ भूमि पर बसाया जा रहा है. जिसकी कुल लागत 69.58 करोड़ रुपये है, जिसमें लागत का 25 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.

यूपी का पहला प्लास्टिक पार्क होगा
इस परियोजना में 92 प्लास्टिक उत्पाद की इकाइयों के लिए भूखंडों में से करीब पांच दर्जन भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है. उद्यमियों के रुझान एवं दो सालों में ही आवंटन के दृष्टिगत ये भारत की सर्वाधिक सफल प्लास्टिक पार्क परियोजनाओं में से एक सिद्ध हुआ है. गीडा के प्लास्टिक पार्क में कई यूनिट्स में उत्पादन भी शुरू हो चुका है. इन्हीं कंपनियों में से 120 करोड़ रुपये के निवेश की तीन इकाइयों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी के हाथों से प्रस्तावित है.

इनमें प्लास्टिक पैकेंजिंग की प्रमुख कंपनी टेक्नोप्लास्ट पैकेंजिंग प्राइवेट लिमिटेड है. इस कंपनी ने 96 करोड़ रुपये के निवेश से 250 लोगों को रोजगार दिया है. इसके अलावा ओम फ्लैक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 17 करोड़ रुपये के निवेश से 50 को रोजगार तथा 7 करोड़ रुपये के निवेश से 25 लोगों को रोजगार देने वाली कंपनी गजानन पॉलीप्लास्ट का भी लोकार्पण होना है.

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप गीडा के सेक्टर-27 में तीन निजी कंपनियों एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, ग्रीनटेक भारत प्राइवेट लिमिटेड (एसएलएमजी ग्रुप) और कपिला कृषि उद्योग को भूमि आवंटित की गयी है. इससे 640 करोड़ रुपये का निवेश एवं 1200 व्यक्तियों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन प्रस्तावित है. इन तीनों इकाइयों का भी शिलान्यास सीएम योगी के हाथों प्रस्तावित है.

सीएम योगी करेंगे शिलान्यास 
प्लास्टिक पार्क में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीपेट) द्वारा 16 करोड़ रुपये की लागत से स्किल ट्रेनिंग सेंटर और कामन फैसिलिटी सेंटर बनाया जाना है. इसके लिए गीडा द्वारा सीपेट को पांच एकड़ भूमि निशुल्क दी गई है. गीडा प्रबंधन इसका शिलान्यास भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कराने की तैयारी में है. इसके साथ ही गीडा में औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट उपचार हेतु अड़िलापार में 11.15 एकड़ क्षेत्रफल के 93.52 करोड़ रुपये की लागत से सीईटीपी (कामन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है. इस प्लांट का शिलान्यास भी होना है.

गीडा क्षेत्र में 281 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होना है. इसमें गीडा क्षेत्र में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत तंत्र के निर्माण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं.

गीडा के सेक्टर 11 में 400 करोड़ रुपये की कालेसर आवासीय योजना के आवंटन पत्र का औपचारिक वितरण भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तावित है. 110 एकड़ भूमि में विकसित इस योजना में प्रकाशित 242 भूखंडों के सापेक्ष कुल 496 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका आवंटन, ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. इस आवासीय परियोजना से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण को लगभग 48.27 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित हुआ है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दर्ज होगा मुकदमा? बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा- ये तो हमें घसीटकर लाने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget