एक्सप्लोरर

यूपी को बनाया जा रहा है सौर ऊर्जा का हब, 2030 तक 500 गीगावॉट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य

Solar Power: योगी सरकार ने सोलर मित्र योजना शुरू की है, जिसके तहत 60 हजार युवाओं को सोलर सेक्टर में प्रशिक्षित किया जाएगा. जो सोलर पैनल लगाने, मेंटेनेंस समेत तमाम कामों में कुशल होंगे.

UP Solar Energy: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने के अभियान में जुट गई है. मकसद सिर्फ बिजली उत्पादन नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी भी रोशन करना है. इस योजना के तहत सरकार रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है. खासकर बुंदेलखंड, विंध्य और आस-पास के क्षेत्रों को इस हरित ऊर्जा क्रांति का केंद्र बनाया जा रहा है.

हाल ही में राज्य सरकार ने ऑस्ट्रेलिया की स्मार्ट एनर्जी काउंसिल और हिंदुजा ग्रुप के साथ एक अहम समझौता किया है. इसके तहत 2030 तक 500 गीगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है. बता दें कि 2017 में जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने थे, तब राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन सिर्फ 288 मेगावॉट था. अब यह आंकड़ा दस गुना बढ़ चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है.

योगी सरकार ने शुरू की सोलर मित्र योजना
सरकार ने सोलर मित्र योजना भी शुरू की है, जिसके तहत 60 हजार युवाओं को सोलर सेक्टर में प्रशिक्षित किया जाएगा. यह युवा सोलर पैनल लगाने, मेंटेनेंस, ग्रिड से जोड़ने और ट्रांसमिशन जैसे कामों में कुशल होंगे. इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. सोलर एनर्जी पॉलिसी 2022 के तहत 2200 मेगावॉट का अल्पकालिक लक्ष्य तय किया गया है. 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को देश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. झांसी, जालौन, चित्रकूट, ललितपुर और कानपुर जैसे जिलों में प्रमुख सोलर पार्क स्थापित किए जाएंगे. अयोध्या को भगवान श्रीराम की सूर्यवंशी परंपरा को ध्यान में रखते हुए सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसके बाद राज्य के 16 अन्य नगर निगमों और नोएडा को भी चरणबद्ध तरीके से सोलर सिटी में बदला जाएगा.

इसके साथ ही एक्सप्रेसवे और रेलवे ट्रैक के किनारे सोलर ग्रिड लगाए जाएंगे, सभी नगर निगमों में सोलर पार्क स्थापित होंगे और स्ट्रीट लाइट भी सौर ऊर्जा से जलेंगी. बड़ी इमारतों (5000 वर्ग मीटर से अधिक) पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. नियम का पालन न करने पर नक्शा पास नहीं किया जाएगा.

लाखों लोगों के मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने को लेकर सरकार ने 2025-26 तक 2.65 लाख यूनिट और 2026-27 तक 8 लाख यूनिट लगाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए सब्सिडी दी जा रही है और कई कंपनियां बिना डाउन पेमेंट के आसान किस्तों में पैनल लगाने की सुविधा दे रही हैं. योगी सरकार की यह योजना राज्य को न सिर्फ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोज़गार और आमदनी का साधन भी बनेगी. 

पहलगाम नहीं इस वजह से मुस्लिम युवक पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget