एक्सप्लोरर

नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में चला योगी सरकार का बुलडोजर, 350 से ज्यादा अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई

Indo-Nepal Border: उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध मदरसों और धार्मिक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में अब तक 350 से अधिक पर कार्रवाई की जा चुकी है.

Bulldozer Action on Indo-Nepal Border: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध धार्मिक निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. सरकारी और निजी जमीन पर बने सैकड़ों मदरसे, मस्जिदें, मजारें और ईदगाह को चिन्हित कर या तो सील किया गया है या फिर बुलडोजर से गिरा दिया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अब तक 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

यह कार्रवाई श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज जैसे जिलों में की गई है, जो भारत-नेपाल सीमा के करीब स्थित हैं. इन इलाकों को संवेदनशील माना जाता है, और ऐसे अवैध निर्माणों के कारण सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है.

सरकार का कहना है कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिया है कि धर्म के नाम पर किसी भी तरह का कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. श्रावस्ती में 10 और 11 मई को 104 मदरसे, एक मस्जिद, 5 मजार और 2 ईदगाह चिन्हित किए गए. इनमें से कई को सील कर दिया गया, और एक अवैध मदरसे को गिरा भी दिया गया.

कहां कितने अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई
- बहराइच में 13 मदरसे, 8 मस्जिद, 2 मजार और एक ईदगाह चिन्हित किए गए. इनमें से 11 को हटा दिया गया और 5 को सील किया गया.
- सिद्धार्थनगर में दो दिन में 23 अवैध निर्माण पकड़े गए, जिनमें से कुछ पर कार्रवाई पूरी कर ली गई है.
- महाराजगंज में अब तक 29 मदरसे और 5 मजार तोड़े गए हैं. एक अवैध मदरसे की चाबी थाने को सौंपी गई है.
- लखीमपुर खीरी में 13 अवैध धार्मिक निर्माण पाए गए, जिनमें 9 को सील और 3 को गिरा दिया गया है.
- पीलीभीत में एक अवैध मस्जिद को चिन्हित किया गया है और उसे नोटिस दिया गया है.
- बलरामपुर में रविवार को एक निर्माणाधीन मदरसे को गिराया गया है. अब तक यहां 30 मदरसे, 10 मजार और एक ईदगाह पर कार्रवाई की जा चुकी है.

बता दें कि बीते कुछ समय में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज किया है. खासकर सीमावर्ती जिलों में चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य सुरक्षा को लेकर किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना है. सरकार ने साफ किया है कि यह कार्रवाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि अवैध निर्माण और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ है. प्रशासन की अपील है कि लोग स्वयं अवैध निर्माण हटा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी.

पाकिस्तान का नाम लिए बिना मायावती ने दे डाली ये नसीहत, कहा- पड़ोसी देश को...

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget