एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनाव: सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बताई ये रणनीति

यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गये हैं. सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर टूंडला सुरक्षित सीट के लिये बूथ और सेक्टर प्रभारियों को वर्चुअल बैठक के जरिये संबोधित किया.

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले छह सालों में देश के अंदर एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है. पूरी दुनिया इसकी तारीफ कर रही है. प्रदेश सरकार भी पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर, श्रेष्ठ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है. लेकिन कुछ अराजकतावादी लोगों को यह उन्नति और यह बदलाव नहीं सुहा रहा. लिहाजा यह लोग लगातार देश में साम्प्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की साजिशें कर रहे हैं. हालिया कुछ घटनाओं में इनकी साजिशों का पर्दाफाश भी हुआ है. मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने विकासपरक प्रयासों से इन अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा.

उपचुनाव के लिये रणनीति

मु़ख्यमंत्री सोमवार को अपने आवास पर टुंडला सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भाजपा के मंडल, बूथ और सेक्टर प्रभारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा. बड़ी सभाएं नहीं होंगी. लिहाजा सारा फोकस 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए.

केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित के जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता को बताना होगा. उज्ज्वला, सौभाग्य, आयुष्मान भारत, पीएम जनधन, पीएम किसान, आत्मनिर्भर भारत पैकेज, गरीब कल्याण पैकेज, पीएम स्वनिधि, चीनी मिलों का संचलन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, हर घर शौचालय, गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान जैसे प्रयासों ने देश और प्रदेश में समृद्धि की नई बयार लाई है.

विपक्ष से भाजपा की कोई तुलना नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा की पहचान से हर कोई वाकिफ है. एक अराजकता तो दूसरी भ्रष्टाचार का पर्याय है. रही कांग्रेस की बात तो उसके पास कोई जमीन ही नहीं है. लिहाजा आपका किसी दल से कोई मुकाबला ही नहीं है. उपचुनाव वाली सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है. आपको रिकॉर्ड जीत के लिए प्रयास करना है.

विपक्ष के कीचड़ की परवाह न करें: स्वतंत्रदेव

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे कीचड़ की चिंता न करें. याद रखें कि कमल कीचड़ में ही खिलता है. आप सिर्फ और सिर्फ कमल को देखें प्रत्याशी को नहीं. हर घर तक पहुंचे और मतदान के दिन हर किसी का मतदान सुनिश्चत कराएं.

ये भी पढ़ें.

यूपी विधानसभा उपचुनाव: चार सीटों के लिए सपा ने घोषित किए उम्मीदवार, जानें- किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget