एक्सप्लोरर

UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गुलजार को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

Jnanpith Award 2024: चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख रामभद्राचार्य एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक गुरु, शिक्षक और चार महाकाव्य समेत 240 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं.

 UP News: ज्ञानपीठ चयन समिति ने घोषणा की है कि प्रसिद्ध उर्दू कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. वहीं गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने के एलान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी ने एक्स पर गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को बधाई दी है.

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा- "पूज्य संत, संस्कृत भाषा के प्रकांड विद्वान व आध्यात्मिक गुरु, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर हृदयतल से बधाई!आपका तपस्वी और शुचिता पूर्ण जीवन पूरे समाज के लिए एक महान प्रेरणा है." इसके साथ ही सीएम योगी ने लिखा-"प्रख्यात गीतकार, कवि व फिल्मकार श्री गुलजार जी को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! लेखन के प्रति समर्पण और साहित्य जगत में आपका अतुल्य योगदान सभी के लिए प्रेरणाप्रद है."

ज्ञानपीठ चयन समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘यह पुरस्कार (2023 के लिए) दो भाषाओं के प्रतिष्ठित लेखकों को देने का निर्णय लिया गया है - संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य और प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार गुलजार.’’ गुलजार के नाम से मशहूर संपूर्ण सिंह कालरा हिंदी सिनेमा में अपने कार्य के लिए पहचाने जाते हैं और वर्तमान समय के बेहतरीन उर्दू कवियों में शुमार हैं. वहीं चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख रामभद्राचार्य एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक गुरु, शिक्षक और चार महाकाव्य समेत 240 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं.

रामभद्राचार्य रामानंद संप्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानंदाचार्यों में से एक हैं और 1982 में उन्हें यह उपाधि मिली थी. 22 भाषाओं पर अधिकार रखने वाले रामभद्राचार्य ने संस्कृत, हिंदी, अवधी और मैथिली सहित कई भारतीय भाषाओं में रचनाओं का सृजन किया है. 2015 में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार मिला. रामभद्राचार्य की वेबसाइट के अनुसार, उनका नाम गिरिधर मिश्र था. दो महीने की उम्र में एक प्रकार के संक्रामक रोग ‘ट्रेकोमा’ के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई और शुरुआती वर्षों में उनके दादा ने उन्हें घर पर ही पढ़ाया.

UP Politics: 'दल तो मिल गए लेकिन दिल गायब', I.N.D.I.A गठबंधन पर योगी के मंत्री ने ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget