एक्सप्लोरर

नेपाल हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- 'छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए तो...'

Lucknow News: योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल हिंसा पर कहा कि अगर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए तो वे बड़ी समस्याएं बन सकती हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है. योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी मुल्क का जिक्र करते हुए शनिवार (13 सितंबर) को कहा कि अगर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए तो वे बड़ी समस्याएं बन सकती हैं, जैसा कि नेपाल में देखने को मिला. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से सुलझाया जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है, इसलिए उन्हें धैर्यपूर्वक जनता की शिकायतों को सुनना चाहिए. उनका तर्कसंगत समाधान करना चाहिए.

सीएम योगी ने डॉक्टरों को दी सलाह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि चिकित्सकों को मरीजों और उनके परिवारों के साथ व्यवहार करते समय संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा, “हम (राजनेता होने के नाते) भी ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करते हैं और यह हमारा कर्तव्य है कि हम समस्याओं को समझें और उचित समाधान निकालें.”

'समाधान न किया जाए तो समस्याएं बड़ी बन सकती हैं'

उन्होंने कहा कि अस्पतालों को मरीजों की कई समस्याओं का समाधान करना होता है, जैसे एम्बुलेंस की व्यवस्था और रक्त की उपलब्धता, जो देखने में भले ही छोटी लगें लेकिन अगर समय पर इनका समाधान न किया जाए तो बड़ी समस्या बन सकती हैं.

'छोटी-छोटी बातें कभी-कभी बन जाती हैं बड़ी समस्या'

आदित्यनाथ ने कहा, “छोटी-छोटी बातें कभी-कभी हमारे लिए बड़ी समस्या बन जाती हैं. आपने देखा होगा कि नेपाल में क्या हुआ. लोगों ने सोशल मीडिया को नजरअंदाज किया नतीजा क्या हुआ? विकास और प्रगति कैसे रुक गई? लोगों की जिंदगी से कैसे खिलवाड़ किया गया? यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी घटनाएं कहीं और न हों, हर व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहना चाहिए.”

नेपाल हिंसा में गई कई भारतीय की जान

नेपाल पुलिस द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विद्यार्थियों के नेतृत्व में हुए ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई. बता दें कि वर्ष 1997 से लेकर 2012 तक के बीच जन्में युवाओं को प्राय: ‘जेन जेड’ पीढ़ी के नाम से जाना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget