एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी का दावा- यूपी से पलायन कर रहे अपराधी, पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'मिशन रोजगार' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ''आज प्रदेश से अपराधी पलायन कर रहे हैं. सुरक्षा के कारण यह संभव हो पाया है.''

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को कहा कि प्रदेश में 'कानून के राज के लिए पुलिस के इकबाल को बनाए रखना है.' योगी आदित्यनाथ रविवार को 'मिशन रोजगार' के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 9,055 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ''पुलिस का इकबाल बना रहेगा तो हर जवान और अधिकारी का सम्मान बना रहेगा. पुलिस के इकबाल को तोड़ने वाला खुद को टूटा हुआ महसूस करेगा.''

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''आम आदमी के प्रति पुलिस का व्यवहार मित्रतापूर्ण और सद्भावनापूर्ण होना चाहिए, लेकिन अपराधी और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले के साथ पुलिस को जीरो टॉलरेंस (शून्य बर्दाश्त)की नीति पर कार्य करना चाहिए.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मिशन रोजगार' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले अपराध की चुनौती भौगोलिक हुआ करती थी, आज उसकी नई प्रवृत्ति बनी है; अपराधी से दस कदम आगे सोचने की क्षमता जब हमारे पास होगी तो हम अपराधी पर नियंत्रण पा पाएंगे.

अपराधी पलायन कर रहे हैं- सीएम योगी
सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों की बदहाली का ज़िक्र करते हुए कहा कि कैराना और कांधला जैसे कस्बों से पलायन होता था और 2017 के पहले जो कैराना वीरान हो गया था, आज वह आबाद हो गया है; जिन्होंने पलायन किया था, वे वापस आ गए हैं. अब लोगों को भय नहीं लगता. उन्होंने कहा कि ''आज प्रदेश से अपराधी पलायन कर रहे हैं. सुरक्षा के कारण यह संभव हो पाया है.''

Watch: प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर गंभीर आरोप, Big Boss फेम अर्चना गौतम को दी धमकी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी अतिथि और नागरिक के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो, लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे और किसी प्रकार की अराजकता और गुंडागर्दी के लिए जगह न हो तो हमें मानना चाहिए की हम सही दिशा में हैं. उन्होंने नए चयनित अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि अब आप लोग प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, उस समय आपकी असली परीक्षा शुरू होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget