एक्सप्लोरर

'ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं...' मुहर्रम और सावन का जिक्र कर सीएम योगी का बड़ा बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 18 जुलाई को वाराणसी में थे. इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने बड़ा बयान दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम और सावन का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है. जौनपुर में मुहर्रम के दौरान ऊंचे ताजिये की वजह हुई दुर्घटना के बाद लोगों के विरोध का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा - मैंने पुलिस से कहा कि लाठी मार कर के बाहर करो इनको क्योंकि ये लातों से भूत हैं. बातों से मानेंगे नहीं. मुख्यमंत्री, शुक्रवार 18 जुलाई को वाराणसी में थे. उन्होंने कहा कि मुहर्रम का हर जुलूस उत्पात, आगजनी और तोड़फोड़ का कारण बनता था. दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा चल रही है, जो एकता का अद्भुत संगम है.

सीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा हैय इससे पहले मुहर्रम था. हमने नियम बना दिया थे कि ताज़िये की लंबाई सीमित रखें. इससे बिजली,पेड़ की टहनी को नुकसान पहुंचता था. जौनपुर में एक घटना हुई ताजिया को इतना ऊंचा किया कि हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए. 3 लोग मारे गए,बाद में उपद्रव हुआ और रोड जाम कर दिया. पुलिस ने मुझसे पूछा तो मैंने कहा लाठी मारो इनको. ये लातों के भूत हैं.बातों से नही मानेंगे.इसका किसी ने सोशल मीडिया पर विरोध नही किया.

वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि हमारी चुनौती ऐसी है कि कुछ लोग समाज के बीच लोगों को मुख्यधारा से अलग करने का काम करते हैं,इनके कारनामे ऐसे हैं. कुछ लोग सोशलमीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा करते हैं. 2,3 साल पहले ऐसे ही एक घटना हुई थी,एक आगजनी की घटना में एक व्यक्ति भगवा गमछा ओढ़े था,बीच मे उसके मुंह से निकला या अल्लाह. ऐसे ही लोगों को चिन्हित करने की आवश्यकता है.

अखिलेश यादव के केदारेश्वर मंदिर का रुक जाएगा काम, बदलेगा नाम और डिजाइन! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

कांवड़ियों को आतंकी, उपद्रवी बोला जाता है- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांवड़ यात्री, भक्ति भावना से चलते हैं. 200,300,400 किलोमीटर कावंड़ को कंधे पर लेकर चले जाते हैं,हर हर बम बोलते हुए,लेकिन उनका भी मीडिया ट्रायल होता है. उन्हें उपद्रवी आतंकवादी तक बोला जाता है, ये वो मानसिकता है, जो हर प्रकार से भारत की विरासत और आस्था को अपमानित करने का काम करते हैं,यही लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष फैलाने का काम करते हैं'.

'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जब भी सनातन धर्म के सामने कोई चुनौती आई है, तो भारत का जनजातीय समाज अग्रिम पंक्ति में मुकाबले के लिए खड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि वेदों की ऋचाएं किसी राजमहल के अंदर नहीं, जंगल के सुरम्य वातावरण में लिखी गईं. हमारा हर प्राचीन ग्रंथ अपने यहां एक पक्ष अरण्यकांड का भी रखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget