एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के केदारेश्वर मंदिर का रुक जाएगा काम, बदलेगा नाम और डिजाइन! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से तीर्थ पुरोहितों ने मांग की है कि इटावा में बने मंदिर का नाम, डिजाइन और रंग-रूप तत्काल बदला जाए.

उत्तर प्रदेश के इटावा में केदारेश्वर मंदिर' के निर्माण पर अब विवाद होता नजर आ रहा है. केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने इस विषय पर अपना आक्रोश जताया है. चारधाम महापंचायत ने आंदोलन की चेतावनी दी है वही उन्होंने बीकेटीसी की चुप्पी पर उठाए सवाल खड़े किए है. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ‘केदारेश्वर मंदिर’ के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 

केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाए गए इस मंदिर को लेकर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने तीखा विरोध जताया है. चारधाम महापंचायत और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए सपा प्रमुख के खिलाफ विरोध की चेतावनी दी है. 

चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम न केवल एक मंदिर है बल्कि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. ऐसे में उसी स्वरूप और नाम से किसी अन्य राज्य में मंदिर का निर्माण धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है. 

तीर्थ पुरोहितों ने आरोप लगाया है कि इटावा में बन रहे केदारेश्वर मंदिर' पूरी तरह से केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति है जिसमें नाम, ढांचा,रंग और स्वरूप लगभग एक जैसे हैं. उन्होंने इसे उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और स्थानीय लोगों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया है. संतोष त्रिवेदी ने यह भी कहा है कि उत्तराखंड की कैबिनेट पहले ही इस तरह के प्रतीकात्मक निर्माण पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है. इसके बावजूद ऐसा निर्माण कार्य होना दुर्भाग्यपूर्ण है. 

तीर्थ पुरोहितों ने की ये मांग
तीर्थ पुरोहितों ने यह भी कहा कि पहले भी दिल्ली में जब इसी तरह के एक मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था. तो देशभर में विरोध हुआ और बाद में निर्माण रुकवाना पड़ा था. अब यदि इटावा में बने मंदिर को लेकर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया जाएगा.

चारधाम महापंचायत ने बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि बीकेटीसी का सारा ध्यान कमाई पर है जबकि यात्रियों को कोई बुनियादी सुविधा नहीं दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि समिति ऐसे गंभीर धार्मिक मुद्दों पर भी निष्क्रिय बनी हुई है. 

तीर्थ पुरोहितों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग की है कि इटावा में बने मंदिर का नाम, डिज़ाइन और रंग-रूप तत्काल बदला जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो पूरे उत्तराखंड और देश भर में तीर्थ पुरोहित बड़ा आंदोलन करेंगे. 

यूपी में चुनाव आयोग के फैसले से सपा को फायदा? अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा

तीर्थ पुरोहितों ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने आज तक कभी केदारनाथ धाम की यात्रा नहीं की. लेकिन उन्होंने वहां के मंदिर की नकल कर उत्तर प्रदेश में धार्मिक राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है, जो हमें मंजूर नहीं है. 
 
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब देशभर में धार्मिक प्रतीकों और परंपराओं को लेकर लोगों की संवेदनशीलता लगातार बढ़ रही है. अब देखना होगा कि योगी सरकार और बीकेटीसी इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरू हुआ था खेल
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget