एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: यूपी में बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा एलान, गणतंत्र दिवस पर मिली खुशखबरी

UP News: पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय स्तर पर वितरण में लगे हुये अधिकारियों और कार्मिकों को कहा गया है कि वे पूरी सजगता बरतें.

Happy Republic Day 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर प्रदेश को विद्युत (Electricity) कटौती से मुक्त रखने का निर्देश दिया है. निर्देश के अनुसार सभी महानगरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी.

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) पर यूपी को विद्युत कटौती (Power Cut) मुक्त रखने के क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने बताया कि पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस क्रम में यूपी सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के लिए संकल्पित है. प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो, इसके लिये वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

Lucknow Building Collapse: LDA का भ्रष्ट तंत्र बना लखनऊ भयावह हादसे की वजह? 12 साल पहले मिला था बिल्डिंग गिराने का आदेश

अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय स्तर पर वितरण में लगे हुये अधिकारियों और कार्मिकों को कहा गया है कि वे पूरी सजगता बरतें. स्थानीय दिक्कतों को तत्काल ठीक किया जाये, इसके लिये आवश्यक मैन पावर और सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो. वर्तमान समय में प्रदेश में शेड्यूल के अनुरूप महानगरों, जिला मुख्यालयों, ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में 24 घण्टे, ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 18 घण्टे, तहसील, मुख्यालयों एवं नगर पंचायत को 21.30 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. प्रदेश में डिमान्ड के सापेक्ष पर्याप्त विद्युत उपलब्धता है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नि:शक्तजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज व विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है. आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान कहा, 'विकलांग लोगों को सहानुभूति के बजाय प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है. प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपयुक्त संसाधन और उपकरण प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध हों.' उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज और विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है.' कार्यक्रम में मिलने आए 300 से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हर समस्या का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget