एक्सप्लोरर

UP News: गोंडा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'आज रामभक्तों पर गोली नहीं पुष्पवर्षा हो रही है'

CM Yogi Gonda Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह थॉमसन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 1689.46 करोड़ की 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.

Gonda News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार (14 मार्च) को गोंडा पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने 1689.46 करोड़ की 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया. इसके साथ ही सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि आज राम भक्तों पर पुष्पों की वर्षा हो रही है गोलियों की नहीं. सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें आपके वोट को आपके खिलाफ प्रयोग करती थीं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके एक वोट ने देश की तकदीर को बदल दिया. पहले आप जिन लोगों को वोट देते थे, उन्हें राम के नाम से भय होता था. राम का नाम लेने में संकोच होता था. आपका पर्व-त्योहार आता था तो वे कर्फ्यू लगा देते थे,अराजकता फैलाते थे और आस्था पर प्रहार करते थे. आपके वोट को आपके खिलाफ प्रयोग करते थे. सुरक्षा व नौजवानों के रोजगार में सेंध लगाते थे. किसानों की खुशहाली को रौंदते थे और व्यापारियों के यहां डकैती डलवाते थे. लेकिन आज बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं.

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है तो आस्था का सम्मान है. आज सुबह ही लखनऊ में 100 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिया है. यूपी के नौजवान नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अग्रणी सेवा में जा रहे हैं, क्योंकि सरकार संवेदनशील तरीके से उनके विकास के लिए कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह थॉमसन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 1689.46 करोड़ की 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया. इसके साथ ही स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन किया और देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम करने की घोषणा की. सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक, प्रमाण पत्र आदि वितरित किया. 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूरा गोंडा अयोध्या दर्शन करने चला गया है, पैदल भी चुपचाप चले गए होंगे. आपको कौन रोकने वाला है, बीच में सरयू मैया हैं. इस पार से उस पार चले गए तो कोई पूछेगा भी नहीं. अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का सर्वाधिक लाभ गोंडा को मिल रहा है, सारा विकास इधर आ रहा है. अच्छी सरकारें आती हैं तो गरीबों का कल्याण होता है. विकास और आस्था को ऐसे ही सम्मान होता था. राम मंदिर लोगों के लिए सपना था, कभी राम के नाम पर डंडे बरसते थे और गोलियां चलती थीं पर आज सबके मुंह से जय श्रीराम की बोली निकलती है. आज रामभक्तों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा हो रही है. 22 जनवरी को श्रीरामलला विराजमान कार्यक्रम को पीएम बढ़ाकर पांच सदी का इंतजार समाप्त कर रहे थे तब हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो रही थी.

देश बदल चुका है, हम नए भारत में रह रहे हैं- सीएम योगी

सीएम ने कहा कि हमारा देश बदल चुका है, हम नए भारत में रह रहे हैं. जिसने दुनिया में 140 करोड़ भारतवासियों का गौरव बढ़ाया है. देश सुरक्षा व समृद्धि के नित नए प्रतिमान को गढ़ता हुआ आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, भारत उनके नेतृत्व में तीसरी बड़ा अर्थव्यवस्था बनेगा. प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि हमारा संकल्प विकसित भारत होना चाहिए. विकसित भारत के लिए विकसित उप्र और विकसित उप्र के लिए विकसित गोंडा भी आवश्यक है. विकसित गोंडा के लिए यहां की सड़कों को फोरलेन से जोड़ा जा रहा है. विकसित भारत के लिए गोंडा में मेडिकल कॉलेज दिया गया है. 

सीएम ने कहा कि विकसित भारत के लिए आजादी के बाद डबल इंजन सरकार ने वनटांगिया समुदाय को पहली बार न्याय दिया. विकसित भारत के लिए बाढ़ की परियोजनाओं को पूरा करने आए हैं. चार दशक से लंबित सरयू नगर राष्ट्रीय परियोजना को पूरा करने का काम हुआ है. कोई सोचता था कि श्रावस्ती वायुसेवा से जुड़ेगा. अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है. अयोध्या से गोंडा को फोरलेन की कनेक्टिविटी से जोड़ने की कार्रवाई हो रही है. 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 8000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. 

देवी बख्श सिंह के नाम पर होगा गोंडा मेडिकल कॉलेज- सीएम योगी

सीएम ने घोषणा की कि 1857 के जिस योद्धा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने गोंडा में मोर्चा संभाला था, उन देवी बख्श सिंह के नाम पर गोंडा मेडिकल कॉलेज का नाम होगा. कॉलेज में उनकी प्रतिमा लगेगी, साल 1857 का उनका इतिहास लिखा जाएगा. आजादी के नायकों व भारत मां की सेवा करने वालों को भारत सम्मान देगा. इनके नाम पर मेडिकल कॉलेज, पॉलीटेक्निक, कॉलेज, हाइवे-एक्सप्रेसवे आदि होंगे. उन्हें सम्मानित कर भावी पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करती रहेगी.

गोंडा को स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित करो- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले गोंडा की स्थिति क्या थी. 2015-16 का सर्वे आया था तो गोंडा सबसे गंदा शहर था, तब मैंने प्रतीक भूषण से कहा था कि जनता ने आशीर्वाद दिया है. विधायक बने हैं तो गोंडा को स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित करो. उन्होंने प्रयास किया आज गोंडा स्वच्छ हो गया. यहां के जनप्रतिनिधि विकास के लिए बात करने आते हैं. यह लोग मुझे घर का व्यक्ति मानते हैं और गोंडा के विकास के लिए झगड़ा करते हैं. गोंडा और देवीपाटन कमिश्नरी में विकास कार्यों में पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी.

 फिर एक बार-मोदी सरकार- सीएम योगी

सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो पाता. आपकी आस्था को डबल इंजन की भाजपा सरकार सम्मान दे रही है. पूरे देश में एक ही आवाज है, फिर एक बार-मोदी सरकार. सीएम ने विश्वास जताया कि देश की आवाज के साथ गोंडा की आवाज भी मोदी सरकार के संकल्प के साथ बढ़ेगी.

Lok Sabha Elections 2024: बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव का भव्य स्वागत, भाई मुलायम का जिक्र कर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget