एक्सप्लोरर

यूपी के इन 13 जिलों में होगा शहरी विस्तार योजना के तहत काम, सीएम योगी ने मीटिंग में किया ऐलान

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि राज्य के सभी नगरों के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान मई के अंत तक अनुमोदित हो जाने चाहिए.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी विकास और नियोजन को लेकर शनिवार को एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने साफ निर्देश दिए कि विकास प्राधिकरणों में भवन मानचित्रों से जुड़े जो भी मामले लंबे समय से लटके हैं, उनका एकमुश्त निस्तारण किया जाए. उन्होंने कहा कि बेवजह बार-बार आपत्ति लगाकर लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है. जरूरी है कि नियमों को सरल बनाया जाए और तय समयसीमा में सभी लंबित मामलों का निपटारा हो.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के सभी नगरों के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान मई के अंत तक अनुमोदित हो जाने चाहिए. उन्होंने लखनऊ, आगरा और कानपुर में चल रही मेट्रो परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि कानपुर मेट्रो का बड़ा हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, और लखनऊ मेट्रो के चारबाग से बसंतकुंज तक के सेक्शन पर काम तेजी से चल रहा है.

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार की जरूरत बताई और जेपीएनआईएसी संस्थान को शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए. लखनऊ में बनने जा रहे ₹900 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दो साल में पूरा होना चाहिए और ‘नए लखनऊ’ की पहचान बनेगा.

इन जिलो में शुरू होंगी नई आवासीय परियोजनाएं 

मुख्यमंत्री ने शहरी विस्तार योजना के तहत 13 शहरों में नई आवासीय परियोजनाएं शुरू करने का ऐलान किया. इनमें झांसी, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, मथुरा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जून 2025 से दिसंबर 2025 के बीच इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत होनी चाहिए.

इस बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं और उन्हें ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप तैयार किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने शहरी नियोजन से जुड़ी सभी नीतियों को समन्वित रूप से लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

यूपी-एससीआर (उत्तर प्रदेश-स्टेट कैपिटल रीजन) की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर और रायबरेली को जोड़ा जा रहा है और यह 27,826 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली होगी. उन्होंने डीपीआर की प्रक्रिया में और देरी न करने को कहा.

सरकार की मंशा है कि इन योजनाओं से प्रदेश में निजी निवेश को बढ़ावा मिले, शहरों में मकान और रोजगार दोनों मिलें और विकास का लाभ हर तबके को मिले. मुख्यमंत्री ने रेरा पोर्टल और यूपी हाउसिंग एप को और ज्यादा सरल और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया. बैठक में ग्रीन बिल्डिंग, सोलर रूफटॉप और जल संरक्षण जैसे उपायों को अनिवार्य शहरी मानकों में शामिल करने की सिफारिश की गई.

शहरी विकास को लेकर मुख्यमंत्री के यह निर्देश आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने की तैयारी का संकेत हैं. सरकार का उद्देश्य है कि शहरों का विकास न सिर्फ तेज हो, बल्कि पारदर्शी, पर्यावरण के अनुकूल और आम आदमी के लिए लाभकारी भी हो.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget