एक्सप्लोरर

यूपी में वक्फ की जमीनों का क्या होगा, अब सीएम योगी ने खुद कर दिया ऐलान

CM Yogi on Waqf Property: सीएम योगी ने कहा आज उत्तर प्रदेश में त्यौहार शांति से मनाए जाते हैं, पहले जहां दंगे होते थे, आज वहां पर भाईचारा और कानून का राज है, अब कोई डर नहीं है, कोई असुरक्षा नहीं है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार (5 अप्रैल) को महाराजगंज में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में वक्फ की जमीनों पर किसी भी बोर्ड या संस्था द्वारा अवैध कब्जा नहीं किया जा सकेगा. उन्होंने साफ कहा कि अब ऐसी जमीनों पर स्कूल, अस्पताल और जनकल्याण से जुड़े संस्थान बनेंगे, जिससे समाज का विकास होगा और जनता को सीधा लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड और अन्य संस्थाओं के नाम पर कुछ लोगों ने इन जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा था. यह बोर्ड कुछ चुनिंदा लोगों के लिए लूट का जरिया बन गया था. लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार की सख्ती से इस पर रोक लगाई गई है. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और जनता को उसका सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अब किसी भी जमीन पर जबरन कब्जा करने की छूट नहीं है.

पहले जहां दंगे होते थे, आज वहां पर भाईचारा और कानून का राज- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, “अब किसी बोर्ड के नाम पर जमीनों की लूट नहीं होगी, ये जमीनें समाज के विकास में इस्तेमाल होंगी. स्कूल खुलेंगे, अस्पताल बनेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा.” उन्होंने यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश में त्यौहार शांति से मनाए जाते हैं, पहले जहां दंगे होते थे, आज वहां पर भाईचारा और कानून का राज है. “अब कोई डर नहीं है, कोई असुरक्षा नहीं है. प्रदेश में हर धर्म और समाज के लोग शांति और सौहार्द के साथ अपने त्यौहार मना रहे हैं. यह हमारी सरकार की कड़ी कार्रवाई और मजबूत प्रशासन का नतीजा है.”

सरकार की मंजूरी के बिना सार्वजनिक जमीनों का दुरुपयोग नहीं होगा

उत्तर प्रदेश में वक्फ की जमीनों को लेकर लंबे समय से विवाद रहे हैं. कई मामलों में देखा गया कि धार्मिक या निजी संस्थाएं इन जमीनों पर बिना अनुमति निर्माण करवा लेती थीं या कब्जा कर लेती थीं. सरकार ने हाल के वर्षों में इस पर सख्ती की है और अब ऐसी जमीनों को समाज के हित में उपयोग करने की योजना पर काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह घोषणा साफ संकेत है कि प्रदेश में अब कानून का राज है और कोई भी व्यक्ति या संस्था सरकार की मंजूरी के बिना सार्वजनिक जमीनों का दुरुपयोग नहीं कर सकेगी.

संभल के पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget