एक्सप्लोरर

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया सैन्यधाम का शिलान्यास, शहीदों के लिए किया बड़ा एलान

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून में सैन्यधाम का शिलान्यास किया. रावत ने कहा कि सैन्यधाम में राज्य की गौरवशाली सैन्य परंपरा के साथ ही इससे संबंधित सभी जानकारी भी आम जनता को उपलब्ध होगी.

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून के पुरकुल गांव में राज्य स्तरीय सैन्यधाम का शिलान्यास किया. इस सैन्यधाम में आजादी के बाद से देश की रक्षा में अपना बलिदान करने वाले वीर सपूतों का विवरण अंकित होगा. शिलान्यास के दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को दिए जाने वाले अनुदान राशि को बढ़ाने का एलान किया. सीएम ने इस मौके पर शहीदों के परिजनों को दिए जाने वाले अनुदान को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख किए जाने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने राज्य के प्रत्येक शहीद सैनिक के गांव की मिट्टी और शिला, सैन्य धाम के निर्माण के लिए पुरकुल लाए जाने का भी आग्रह किया.

इससे पहले आज सुबह सैन्यधाम का शिलान्यास करते हुए कहा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुरूप पुरकुल गांव में आज सैन्यधाम के शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला. सेना के शौर्य के प्रतीक सैन्य धाम के भूमि-पूजन के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती व पराक्रम दिवस से बड़ा कोई मुहुर्त नहीं हो सकता था."

सैनिकों की समस्याओं के लिए अधिकारी तैनात एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सीएम रावत ने सैनिकों के हित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर अपर मुख्य सचिव और जिला स्तर पर अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है.

शहीदों के लिए किया बड़ा एलान उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य सरकार की तरफ से देश की रक्षा में मारे गए सैनिकों व अर्ध सैनिकों के एक परिजन को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी में समायोजित करने की व्यवस्था भी की गई है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि अब तक 14 आश्रितों को सेवायोजित किया जा चुका है जबकि 6 अन्य की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों के अनुदान में सबसे अधिक वृद्धि करने वाला राज्य हैं. उन्होंने कहा कि वीरता पदक प्राप्तकर्ता सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को दी जाने वाली वार्षिक राशि 30 वर्ष के स्थान पर अब आजीवन दिये जाने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा विभिन्न युद्धों, सीमान्त झड़पों तथा आन्तरिक सुरक्षा में मारे गए सैनिकों व अर्द्ध सैनिकों की विधवाओं या आश्रितों को एकमुश्त राशि को बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने का एलान किया. रावत ने कहा कि युद्ध अपंगता के कारण सेवामुक्त हुए सैनिकों को आवासीय सहायता अनुदान दो लाख रू दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

शहर में हवा चलती है और तरह की.....महापंचायत पर शायरों ने मुरादाबाद का हाल कुछ यूं बयां किया

हर साल बाढ़ उजाड़ देती है इस गांव में रहने वालों का आशियाना, अब सरकार से लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget