एक्सप्लोरर

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ, देव डोलियों से लिया आर्शीवाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी झील महोत्सव का उद्घाटन किया. टिहरी झील ही उत्तराखंड के टूरिज्म का भविष्य है. मसूरी और नैनीताल में अब विस्तार की कोई गुंजाइश नहीं है. अब लोग टिहरी झील की ओर रुख करेंगे.

देहरादून: टिहरी झील महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा अब हर साल बसंत पंचमी पर ये महोत्सव आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि तपोवन आपदा के बाद सरकार असंमजस में थी. जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराए जाने पर सहमति बनी. सरकार ने निर्णय लिया आपदा से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि टिहरी झील ही उत्तराखंड के टूरिज्म का भविष्य है. मसूरी और नैनीताल में अब विस्तार की कोई गुंजाइश नहीं है. अब लोग टिहरी झील की ओर रुख करेंगे. सरकार का लक्ष्य है कि जो पर्यटक यहां आएं वो दो-तीन यहां जरूर ठहरें.

चमोली आपदा के मृतकों को दी श्रद्धांजलि बसंत पंचमी पर कोटी कॉलोनी में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने देव डोलियों का आशीर्वाद लेकर चमोली आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि दी. सीएम ने कहा कि जब वो 2010 में टिहरी के प्रभारी मंत्री थे तब टिहरी झील महोत्सव शुरू कराया था. आज ये महोत्सव विश्व स्तरीय बन गया है. देश के लिए टिहरी के लोगों ने कुर्बानी दी है, अब टिहरी को उसका पुराना गौरव लौटाने की बारी है. 1200 करोड़ के पैकेज से टिहरी झील, नई टिहरी और प्रतापनगर का विकास होगा. डोबरा-चांठी पुल सबसे बड़ा डेस्टिनेश बनकर उभरा है. सीएम ने कहा कि टिहरी झील में वर्तमान में 100 नाव संचालित हो रही हैं, भविष्य में ये संख्या चार गुनी करने का सरकार का लक्ष्य है.

की गईं अहम घोषणाएं

- कोटी कॉलोनी में इंटरनेशल स्टैंडर्ड का वैदिक विद्यालय. - नई टिहरी में निवासरत विस्थापितों को प्लॉट और फ्लैट के आसपास की कब्जे वाले भूमि को बाजारी दर पर आवंटन करना. - कोटी कॉलोनी में स्कूबा डाईविंग प्रशिक्षण के लिए स्वीमिंग पूल. - डोबरा-चांठी में नया बोटिंग प्वाईंट और इको पार्क. - कोटी कॉलोनी में स्थाई बोटिंग प्वाईंट. - झील किनारे लाईट एंड साउंड शो. - प्रतापनगर राजमहल में संग्रहालय निर्माण. - झील किनारे लेक सिटी का 35 फीट का साईनेज. - कोटी कॉलोनी में घाट निर्माण.

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर के राजघाट का हुआ कायाकल्‍प, सीएम योगी की पहल पर पर्यटन के नक्शे पर उभरा अंत्येष्टि स्थल

ऋषिकेश में साधु-संतों ने गंगा में लगाई डुबकी, बोले- कुंभ में धूमधाम से निकालेंगे शाही सवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget