एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हरीश रावत के दावे पर पुष्कर सिंह धामी का तंज, कहा- उनकी खुशी थोड़े दिनों की है

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने हरीश रावत (Harish Rawat) पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि वो सीएम पद को लेकर बार-बार बयान बदल रहे हैं, उनकी खुशी ज्यादा दिन नहीं रहेगी.

CM Pushkar Dhami Comment On Harish Rawat: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है लेकिन सियासी बयानबाजियों का दौर अब भी जारी है. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा (BJP) हो या विरोधी दल कांग्रेस पार्टी (Congress) दोनों ही लगातार अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने एक बार फिर से हरीश रावत (Harish Rawat) को लेकर निशाना साधा है. धामी ने कहा कि हरीश रावत जो खुश हो रहे हैं उनकी खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से राज्य में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया.

धामी ने किया दोबारा सरकार बनाने का दावा

उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं और सभी 10 मार्च का इंतजार कर रहे हैं जब इन चुनावों के नतीजे सबके सामने होंगे. लेकिन बयानबाजियों के मामले में प्रदेश में अब भी जुबानी जंग जारी है. एक ओर जहां कांग्रेस लगातार अपनी जीत के दावे कर रही हैं तो वहीं बीजेपी भी पीछे नहीं है. सीएम धामी ने कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर हो रही चर्चा पर हमला बोलते हुए कहा कि "हरीश रावत जी बयान बार-बार बदलते रहते हैं, कभी कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं और कभी कहते हैं कि दलित मुख्यमंत्री बनना चाहिए." धामी ने कहा कि "उनकी खुशी थोड़े दिनों की है, इसमें कोई संशय नहीं है कि भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार आने वाली है."

भितरघात के आरोप से जूझ रही है बीजेपी

सीएम धामी लगातार बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ दोबारा सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं लेकिन ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि मतदान के बाद से ही पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के कई विधायक भितरघात का आरोप लगा चुके हैं. इनके में लक्सर से विधायक संजय गुप्ता, हरभजन सिंह चीमा, कैलाश गहतोड़ी समेत कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का नाम भी शामिल है.   

ये भी पढ़ें 

Uttarakahand News : उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसा, बारात से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत, 2 घायल

Lakhimpur Violence Case: लखीमपुर कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ याचिका दायर, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसानों का परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget