एक्सप्लोरर

Uttarakhand: दिल्ली दौरे से पहले एक्शन में दिखे सीएम धामी, सड़क और वन विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Uttarakhand News: सीएम धामी ने सोमवार को प्रदेश की सड़कों के मामले में विभागों की समीक्षा बैठक ली. इसके अलावा उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से जंगल में आग और गुलदार के हमले पर भी रिपोर्ट मांगी.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेश की सड़कों के मामले में विभागों की समीक्षा बैठक ली. सोमवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव समेत शासन के आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि बैठक में आगामी चार धाम यात्रा को लेकर सड़कों की स्थिति पर चर्चा की गई. अगर कहीं सड़क खराब है तो उसको कब तक रिपेयर कर रहे हैं, और क्या प्लान है इन तमाम विषयों पर अधिकारियों के साथ बातचीत हुई. 

सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीएम धामी ने सड़कों के साथ-साथ उत्तराखंड के जंगलों की आग और गुलदार के आतंक को लेकर भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली. इस दौरान में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगलों की आग को रोका जाए और किस तरह जंगलों में स्थिति की जानकारी दी जाए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गुलदार लगातार हमलों को लेकर और वन विभाग के पास इन्हें रोकने का क्या प्लान है. उस पर भी जानकारी मांगी. धामी ने सवाल किया कि आधुनिक तरीकों से भी गुलदार के हमले रोकने की कोशिश की जाए. मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि अगर किसी क्षेत्र में गुलदार का आतंक हुआ तो वहां के संबंधित डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई होगी.

दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे धामी

इन तमाम बैठकों के अलावा सीएम धामी सोमवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं. इस दौरान वो पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम का ये पहला दिल्ली दौरा है.  सीएम धामी इस मुलाकात में प्रधानमंत्री से प्रदेश के विकास के बारे में बात करेंगे और कई योजनाओं को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ ही सीएम केंद्रीय नेताओं से भी उत्तराखंड के संबंध में मुलाकात करेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में फिर चला 'बाबा' का बुलडोजर, जेल में बंद गांव प्रधान की अवैध संपत्तियों पर हुई ये कार्रवाई

Dehradun: देहरादून सचिवालय के बाहर खड़ीं हैं दर्जनों एंबेसडर कार, जानें अफसरों ने क्यों बनाई एंबेसडर से दूरियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget