एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से मुलाकात, कहा- 'फिल्मों की शूटिंग को दिया जाएगा बढ़ावा'

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों से प्राप्त सुझावों को भी राज्य सरकार पूरी गंभीरता से लेती है. प्रसून जोशी ने कहा कि राज्य की ओर फिल्मकारों का रुझान बढ़ा है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) से भेंट की. दोनों की मुलाकात देहरादून (Dehradun) में हुई. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. राज्य की कोशिश है कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा दिया, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग भी दिया जायेगा. वहीं प्रसून जोशी ने भी इस बात को स्वीकार किया कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में फिल्मों की शूटिंग के लिए रुझान बढ़ रहा है.  

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों से प्राप्त सुझावों को भी राज्य सरकार पूरी गंभीरता से लेती है. इस मौके पर प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्मकारों का भी रुझान इस ओर बढ़ा है. उन्होंने मुख्यमंत्री को हाल में देहरादून में स्थापित सांस्कृतिक केंद्र के साथ ही प्रदेश में एक अनुसंधान केंद्र बनाने का सुझाव भी दिया. ताकि प्रदेश में आधारित कहानियों और फिल्मों की शूटिंग को और बढ़ावा दिया जा सके. 

सीएम धामी ने कलाकारों को सम्मानित किया

प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड पर आधारित विभिन्न कहानियों एवं यहां की कला व संस्कृति को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की जरूरत है इसके लिए और प्रयास किए जाने चाहिए ताकि लोगों को यहां के बारे में और जानकारी मिल सके. इस मौके पर मौजूद अन्य कलाकारों ने राज्य में वेब सीरीज के लिए सब्सिडी देने का सुझाव भी मुख्यमंत्री को दिया और कहा कि इससे फिल्म जगत से जुड़े लोगों का प्रदेश के प्रति आकर्षण और बढ़ेगा. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मौजूद कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े कई कलाकारों को सम्मानित भी किया. 

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार को जो सुझाव दिए गए हैं उन पर गंभीरता से काम किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: मुंबई में शरद पवार से क्यों नहीं मिले अखिलेश यादव? सपा नेता ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget