एक्सप्लोरर

Uttarakhand Foundation Day 2021: स्‍थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों को CM धामी का तोहफा, पेंशन राशि में किया इतना इजाफा

Uttarakhand Foundation Day:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री धामी ने आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में इजाफा किया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान घायल/जेल गए आंदोलनकारियों की पेंशन राशि 5 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 6000 किए जाएंगे, जबकि अन्य चिन्हित आंदोलनकारियों की पेंशन राशि 3100 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 4100 रुपये कर दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि साल 2025 तक उत्तराखंड के हर गांव को लिंक रोड से जोड़ दिया जाएगा.

आज (09 नवंबर को) राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि साल 2025 तक राज्य हर गांव को लिंक रोड से जोड़ दिया जाएगा. सरकार इस ओर रणनीति बनाकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और समर्पण की बदौलत ही पृथक उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था. उनका जितना भी सम्मान किया जाए वो कम है. इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया था. यह महोत्सव हफ्ते भर तक गांव से लेकर शहर तक चलेगा और इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज शाम को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी शामिल होंगे.

सीएम धामी ने लोगों को दी शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 सालों में उत्तराखंड में कई विकास कार्य हुए हैं. राज्य बनने के बाद ही उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है. हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों की क्षमता में इजाफा हुआ है और अगले 10 सालों में उत्तराखंड को उत्तम प्रदेश बनाएंगे.

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Elections: हरीश रावत का बड़ा एलान- सत्ता में आने पर गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी

Chhath Puja 2021: छठ पूजा पर यूपी में रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने दिए निर्देश, डीएम लेंगे फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget