एक्सप्लोरर

Uttarakhand: धड़ल्ले से काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर सीएम धामी का एक्शन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Uttarakhand News: उत्तराखंड गौली नदी के किनारे कट रहीं अवैध कॉलोनियों पर धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है, जिसके बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है. नौ घरों का बिजली भी काट दिया गया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून के बाद अब उधम सिंह नगर जिले में नदी किनारे अवैध रूप से काट रहीं कॉलोनी पर बुल्डोजर गरजने लगा है. जिला प्राधिकरण की तरफ से उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में गोला नदी के निकट काट रही कॉलोनी में बनीं बुनियादों को ध्वस्तीकरण कर दिया गया. ‌इसके साथ ही नौ घरों के विद्युत कनेक्शन को विद्युत विभाग ने काट दिया. जिला प्राधिकरण के एक्शन के बाद से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. 

उधम सिंह नगर जिले किच्छा क्षेत्र पुराना बरेली रोड पर गौला नदी किनारे अवैध रूप से चल रही प्लॉटिंग पर जिला प्राधिकरण की छापेमारी कर बुलडोजर चलाया. जिला प्राधिकरण ने कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर कॉलोनी में बनाई गई बुनियादें, सड़क के दोनों तरफ बनाएं बाउंड्री को ध्वस्त किया गया है.

बुलडोजर एक्शन के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप 

प्राधिकरण के निर्देश पर विद्युत विभाग ने कॉलोनी में बने नौ घरों के विद्युत कनेक्शन काट दिये. धामी सरकार के बुलडोजर एक्शन के बाद उधम सिंह नगर जिले में भू माफियाओं में हड़कंप मच गई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप काटी जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी.

जिला प्राधिकरण सचिव पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि किच्छा के पुराना बरेली रोड पर नदी किनारे पांच एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है. आज जिला प्राधिकरण एवं प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों तरफ बाउंड्री, कई बुनियादें और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कहा कि अवैध से बनाई जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध आगे भी हमारा अभियान जारी रहेगा.

प्रशासन की कार्रवाई पर कॉलोनी वासियों ने उठाए सवाल

कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब कॉलोनी काटती है तो अधिकारी सोए रहते हैं, लेकिन जैसे ही आम आदमी जमीन खरीदकर घर बना देते हैं, वैसे ही अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच जाते हैं. उन्होंने कहा कि पूरी कानूनी कार्रवाई के बाद हमें विद्युत विभाग ने क्नेक्शन दिये थे, लेकिन आज अचानक ही क्नेक्शन काट दिये हैं आखिर हम कहां जाएं.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'जनता को पता चल गया असली रामभक्त कौन?', फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने BJP को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget