एक्सप्लोरर

CM धामी की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात, सड़क परियोजना को लेकर रखी ये मांग

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य सड़क परियोजना को स्वीकृति देने का अनुरोध किया.

CM Dhami Meet Nitin Gadkari: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के लिए लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने और धनराशि की प्रतिपूर्ति सहित कई अहम विषयों पर अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत लंबित ₹367.69 करोड़ की प्रतिपूर्ति शीघ्र राज्य सरकार को किए जाने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि यह धनराशि राज्य में निर्माणाधीन परियोजनाओं की गति को बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसके अलावा उन्होंने ऋषिकेश बाईपास परियोजना को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया, जो राज्य की ट्रैफिक समस्या को दूर करने में सहायक साबित होगी.

बिंदाल और रिस्पना नदियों पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग
मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात के दौरान बिहारीगढ़ से रोशनाबाद तक के राज्य मार्ग और काठगोदाम से पंचेश्वर तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के रूप में अधिसूचित किए जाने की मांग भी रखी. उन्होंने कहा कि यह दोनों मार्ग राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पर्यटन तथा व्यापार को भी प्रोत्साहित करेंगे.

सीएम धामी ने देहरादून शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से बिंदाल और रिस्पना नदियों के ऊपर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को एनएच-07 के लूप के रूप में अनुमोदन देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगी, बल्कि शहरी विकास की दिशा में भी अहम कदम होगी.

सीएम धामी की केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की मांग
मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड परियोजना के अंतर्गत 508 किमी लंबाई की 20 सड़कों को उन्नत बनाने के लिए विशेष धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि यह सड़कें पौराणिक मंदिरों को आपस में जोड़ती हैं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेंगी. इस परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित करना है.

मुख्यमंत्री धामी ने एनएच 07 पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के साथ मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए ₹110 करोड़ की अतिरिक्त सहायता की भी मांग रखी. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य की राजधानी देहरादून में यातायात समाधान का एक आधुनिक मॉडल प्रस्तुत करेगा.

राज्य के विकास के लिए सीएम धामी की अतिरिक्त मांग
एनएच-109 के पुनः संरेखण के चलते उत्पन्न अतिरिक्त व्यय की पूर्ति के लिए भी मुख्यमंत्री ने केंद्र से सहायता की मांग की. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस मार्ग के संरेखण में आवश्यक बदलावों के साथ-साथ पर्यावरणीय और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राज्य हित में सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार केंद्र के सहयोग से राज्य की सड़कों, परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के तालमेल से राज्य की विकास योजनाएं और तेजी से आगे बढ़ेंगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें-'इस बार पाकिस्तान को...', ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया की बहन का PAK पर फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget