एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: 'नाराज' यशपाल आर्य को मनाने उनके घर पहुंचे थे सीएम धामी, अब मंत्री बंशीधर भगत ने कही बड़ी बात 

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य (Yashpal Arya) मामले में मंत्री बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) ने इस पूरे घटनाक्रम का ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए कहा कि ये सब मीडिया की मनगढ़ंत कहानी है. 

Banshidhar Bhagat Reaction Over Yashpal Arya Matter: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य (Yashpal Arya) के आवास पर उत्तराखंड (Uttarakhand) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के पहुंचने के बाद देहरादून (Dehradhun) से लेकर हल्द्वानी (Haldwani) तक सियासी गलियारों में अलग-अलग तरीके चर्चाएं चलने लगी थी. कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य लंबे समय से अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर कल मुलाकात करते हुए उनसे बातचीत की और उनकी नाराजगी को दूर करने का काम किया था. अब सरकार के वरिष्ठ मंत्री बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) ने इस पूरे घटनाक्रम का ठीकरा मीडिया पर ही फोड़ते हुए कहा कि ये सब मीडिया की मनगढ़ंत कहानी है. उनका कहना है कि हम सब एक परिवार हैं.

हरक सिंह रावत पार्टी के अहम कार्यकर्ता हैं 
वहीं, कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा हरक सिंह रावत की अनदेखी करने के दिए गए बयान पर बंशीधर भगत का कहना है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और किसी की कोई नाराजगी नहीं हैं. हरीश धामी दूसरी पार्टी के विधायक हैं और ये उनका व्यक्तिगत बयान है. इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. बंशीधर भगत ने कहा कि वो जन्म से लेकर अभी तक जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं. हरक सिंह रावत भी भाजपा के एक अहम कार्यकर्ता है, पार्टी या सरकार से उनकी कोई नाराजगी नहीं है. 

कांग्रेस में शामिल होने की थी अटकलें
बता दें कि, हाल ही में चर्चा थी कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कुछ विषयों को लेकर नाराज चल रहे हैं. इसके साथ ही कई बार यह अटकलें भी लगाई गई कि यशपाल आर्य बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के यमुना कॉलोनी आवास पहुंचे थे. सीएम ने यशपाल आर्य के सरकारी आवास पर ब्रेकफास्ट किया था और दोनों नेताओं के बीच की एक घंटे बातचीत हुई थी. सीएम धामी ने यशपाल आर्य के नाराजगी की खबरों से इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि यशपाल आर्य पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और कई बार के विधायक भी रहे हैं. वहीं, यशपाल आर्य ने भी इस बात से साफ इनकार किया था कि वो किसी बात को लेकर सरकार या पार्टी से नाराज हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: यूपी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, बोले- जाति के अनुसार मंत्री बनाने से कुछ नहीं होगा 

UP Sugarcane Price: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का एलान, जानें- क्या है नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget