एक्सप्लोरर

यूपी के बागपत में सत्यपाल मलिक की 300 साल पुरानी हवेली हुई सूनी, गांव के लोगों ने यूं किया अपने बेटे को याद

Satyapal Malik News: सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त को देहांत हो गया. 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद बागपत स्थित उनके गांव में मायूसी छा गई है.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन के बाद उनके पैतृक गांव हिसावदा में शोक की लहर छा गई है. गांव के लोगों का कहना है कि उनके बीच से अच्छी छवि का नेता चला गया है इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है. गांव में सत्यपाल मलिक की 300 साल पुरानी हवेली आज भी मौजूद है. सत्यपाल मलिक का परिवार तो गांव में नहीं रहता था, लेकिन उसके कुटुंब के लोग आज भी गांव में रहते हैं. परिवार के लोगों का कहना है कि राज्यपाल से सेवानिवृत्त होने के बाद वह वर्ष 2023 में गांव में आए थे और सभी से मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया था.

सत्यपाल मलिक के रिश्ते के भतीजे अमित मलिक बताते हैं कि उनके चाचा गांव में ही प्राइमरी पाठशाला में पढ़े और कक्षा पांच पास करने के बाद वह पड़ौसी गांव ढिकौली चले गए वहां पर एमजीएम इंटर कालेज में कक्षा छह से 12 कक्षा तक की शिक्षा हासिल की. वह गांव में अपने साथियों के साथ साइकिल पर जाया करते थे. 12वीं पास करने के बाद वह मेरठ कालेज मेरठ चले गए, वहां पर उन्होंने ग्रेजुएन की पढ़ाई पूरी की.

रिश्ते के भतीजे मनीष का कहना है कि सत्यपाल मलिक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. उनकी गांव में 300 साल पुरानी हवेली आज भी मौजूद है. सत्यपाल मलिक का बेटा देव कबीर मलिक और उनकी पत्नी दिल्ली में रहती है. सत्यपाल मलिक खुशदिल इंसान और अच्छ छवि वाले थे. उन्होंने कभी गलत का साथ नहीं दिया और कभी अपने गांव को नहीं भूले. गांव के लोग जब भी उनके पास जाया करते थे तो वह उन्हें भरपूर सम्मान दिया करते थे.

रिश्ते के भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि राज्यपाल से सेवानिवृत्त होने के बाद वह फरवरी वर्ष 2023 में गांव में आए थे, तब गांव में एक चौपाल का अायोजन हुआ था. उस समय उन्होंने कहा था कि हमेशा उन्होंने किसान और मजदूर की आवाज को बुलंद किया था. गांव गांव के हर वर्ग के लोगों से मिले थे और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया था. वर्ष 1972 में गांव हिसावदा रहते ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पार्टी से बागपत विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह विजयी हुए थे.

सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक की लहर: अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, भूपेन्द्र हुड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने जताया दुख

हिसावदा गांव में शोक की लहर

सत्यपाल मलिक के निधन का समाचार जैसे ही हिसावदा गांव में पहुंचा तो लोगों में शोक की लहर छा गई. हर किसी ने कहा कि उनके बीच से एक अच्छी छवि का नेता चला गया, जिसकी क्षतिपूर्ति होना मुश्किल है. हालांकि परिवार के लोग निधन की सूचना पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

मिलनसार थे सत्यपाल मलिक

विनोद, राजपाल आदि लोग बताते हैं कि सत्यपाल मलिक काफी मिलनसार थे. वह बचपन में सभी से मिलजुलकर रहा करते थे. जब भी गांव में आया करते थे तो हर वर्ग के लोगों से मिला करते थे और हालचाल जाना करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget