एक्सप्लोरर

Jalaun: लाइनमैन की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

जालौन में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली. लापरवाही के चलते लाइनमैन की करंट में झुलसकर मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई.

Lineman Died in Jalaun: यूपी के जालौन जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई. 11 हजार वोल्ट की लाइन के करंट में झुलसकर लाइनमैन की मौत हो गई. लाइनमैन की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को रखकर सड़क पर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को हटाने के लिए लाठियां भांजी. गुस्साए ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया. अधिकारियों ने हालात को काबू में किया.

जालौन में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें 11000 की लाइन के करंट से झुलसकर लाइनमैन की मौत हो गई। जबकि लाइनमैन ने शटडाउन ले रखा था। लेकिन विद्युत विभाग के किसी कर्मचारी ने अचानक शट डाउन खोल दिया। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ये मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकर गांव का है. कुकर गांव निवासी अखिलेश (24) सब स्टेशन में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था. देर शाम को वह कुकर गांव से निकली 11 हजार की लाइन में फॉल्ट आ गया था. अखिलेश शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर फॉल्ट सही कर रहा था. तभी बिजली विभाग ने बिना सूचना के सप्लाई चालू कर दी, जिससे करंट की चपेट में आकर झुलसने से उसकी मौत हो गई. 

लाइनमैन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. जिससे नाराज परिजन और ग्रामीण अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे. काफी देर बाद भी कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा. गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया. फिर अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे.

कार्रवाई का आश्वासन
इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई. ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया. पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए. मामले को बढ़ता देख अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, टीन शेड में करंट आने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

UP Election: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? राजा भैया ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget