एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई बिल्डिंग और दुकानों पर चला बुलडोजर, अब दुकानदारों ने लगाया ये आरोप

UP News: चित्रकूट में अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई नगर पालिका की कमर्शियल बिल्डिंग और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. जिसके बाद लीज पर लिए दुकानदारों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध जताया है.

Chitrakoot News: चित्रकूट (Chitrakoot) के मुख्य चौराहे पर अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई नगर पालिका की कमर्शियल बिल्डिंग और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. बता दें कि शहर के मुख्य चौराहे के नाम से जाना जाने वाले ट्रैफिक चौराहा के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करने के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है. जिसके चलते ट्रैफिक चौराहे पर प्रशासन ने चौराहे के चारों तरफ जेसीबी के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटवाया है. इसमें नगर पालिका प्रशासन की सैकड़ों वर्ष पुरानी कमर्शियल बिल्डिंग लोगों को लीज में दी गई थी. इसे गिराने के लिए नगर पालिका ने पहले ही कई लोगों को नोटिस दिया था. 

ध्वस्तीकरण को देखने के लिए उमड़ा लोगों को हुजूम 
इसके बावजूद लोग उस बिल्डिंग को नहीं खाली कर रहे थे जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने डिग्गी पिटवा कर जगह खाली करने की सूचना दी थी. वहीं नगर पालिका प्रशासन ने 3 से ज्यादा बुलडोजर ले जाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है और कई साल पुरानी 2 खंड की बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का कार्य किया है. इस दौरान बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और हर तरफ बुलडोजर की चर्चा होती रही. वहीं लीज पर लिए दुकानदारों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध जताया है और जमकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भेदभाव कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. इसकी सूचना पाकर सदर विधायक अनिल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से बिना भेदभाव के कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए. साथ ही विधायक और व्यापारियों से काफी देर तक नोकझोंक और नारेबाजी हुई. वहीं प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई का हवाला देते हुए लगातार चौराहे का चौड़ीकरण करने के लिए बिल्डिंग को गिराया है और चौराहे की कई दुकानों को भी बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया है.

दुकानदारों ने किया विरोध
इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा रही. यह कार्रवाई सदर एसडीएम पूजा यादव और नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील के नेतृत्व में की गई है. जो सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वहीं इस मामले में सदर एसडीएम पूजा यादव का कहना है कि ट्रैफिक चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए यह कार्रवाई की गई है. कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था जबकि उन्हें पहले ही नोटिस देकर इस कार्रवाई के बारे में अवगत करा दिया गया था. इतना ही नहीं अभी इस तरह की तमाम अवैध जगहों पर प्रशासन का बुलडोज़र चलेगा. 

ये भी पढ़ें:-

Bareilly News: खुले आसमान के नीचे रोते रहे मासूम बच्चे और महिलाएं, 56 घरों पर चला BDA का बुलडोजर

Saharanpur News: हाथ जोड़कर एसएसपी ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला-साहब अब सुधरना चाहता हूं लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget