एक्सप्लोरर

Chitrakoot: सूअर का बच्चा चुराने का लगाया आरोप तो युवकों ने ले ली बुजुर्ग की जान, जानें - क्या है पूरा मामला

यूपी के चित्रकूट में सूअर का बच्चा चोरी होने का आरोप लगाने पर पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Chitrakoot News: चित्रकूट (Chitrakoot) में जानवर की चोरी के आरोप लगाने पर तीन लोगों ने शनिवार शाम एक बुजुर्ग के घर घुसकर उनकी हत्या कर दी. बुजुर्ग के परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

चोरी किया गया सूअर मांगने पर हुई हत्या

सुरेश सोनकर अपने परिवार के साथ चित्रकूट के कटरा गूदर गांव में रहते थे. उन्होंने इन तीनों पर सूअर चोरी करने का आरोप लगाया था और अपना सूअर वापस करने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर वे नाराज चल रहे थे. बुजुर्ग सुरेश की जिस वक्त हत्या की गई वह अपने घर में खाना बना रहे थे और इस दौरान तीनों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई. मृतक के परिवार ने सीतापुर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी. तीनों आरोपियों की पहचान वीरेंद्र, सनी और चुनकावन के रूप में हुई है. 

UP में तीन साल तक BJP प्रदेश अध्यक्ष रहने वाले पांचवे नेता बने स्वतंत्र देव सिंह, इन दिग्गजों के लिस्ट में हुए शामिल

घर पर आकर आरोपियों ने की मारपीट

क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे ने बताया कि सुरेश सोनकर नाम के वृद्ध का एक सुअर का बच्चा तीन से चार दिन पहले खो गया था. उन्हें जिन पर शक था वह उनके पास जाकर सुअर वापस मांगने लगे. इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. फिर शाम को सुरेश के घर पड़ोस से तीन लोग आए और फिर सूअर को लेकर उनमें विवाद होने लगा और इस दौरान मारपीट भी हुई. मृतक के परिजनों ने बताया कि मारपीट के दौरान उन्होंने बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर दबाया जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई.  परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए थे लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें -

BSP चीफ मायावती ने अपने रिश्तेदारों पर साधा निशाना, कहा- स्वार्थियों की कमी नहीं, बना लिए कागजी संगठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget