एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी से रवाना हुए पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, कल से शुरू होगा अनुष्ठान

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या आयोजन के लिए रवाना होने से पहले मुख्य पुरोहित पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित व उनके साथ अन्य सदस्यों ने सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किया.

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: कल से 22 जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन व अलग-अलग अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा. 121 ब्राह्मणों द्वारा सनातन रीति-रिवाज से  सभी अनुष्ठान और मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्य संपन्न कराने की तैयारी है. काशी के रहने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित आयोजन में 121 ब्राह्मण का नेतृत्व करेंगे और इन्हीं के देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न कराया जाएगा. 

आज काशी के मैदागिन स्थित गोलघर से पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित व उनके परिवार के  सदस्य अयोध्या के लिए रवाना हुए. इस दौरान काशी वालों ने जय श्री राम जय घोष और मंगल गीत के साथ उन्हें इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी. बातचीत के दौरान मुख्य पुरोहित पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने भी कहा कि - ऐसा मंगल अवसर हमारे देश में हमेशा आए और सौभाग्य की बात है कि हम इसमें शामिल हो रहे हैं.

'हमारे देश में यह मंगल अवसर हमेशा आए'
अयोध्या आयोजन के लिए रवाना होने से पहले मुख्य पुरोहित पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित व उनके साथ अन्य सदस्यों ने सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किया. इसके बाद मैदागिन से सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुए. इस दौरान परिवार के सदस्य व काशी से क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी सहित अन्य  लोगों ने भी जय श्री राम जय घोष के साथ उनका अभिवादन किया. दीक्षित परिवार से जुड़ी उनकी पुत्रवधू ने आयोजन अवसर और अपने पिताजी के मंगल यात्रा के लिए मंगल गीत भी गए.

एबीपी लाइव से बातचीत में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा कि कल से अयोध्या में सभी मुख्य आयोजन और अनुष्ठान शुरू हो रहे हैं. 22 जनवरी को निर्धारित तिथि अवधि में रामलला मुख्य स्थल पर विराजेंगे. यह संपूर्ण सनातन संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण पल होगा . प्रभु राम संपूर्ण देश का मंगल करें यही हमारी कामना है. इसके अलावा हम यह भी प्रार्थना करेंगे कि ऐसा मंगल अवसर हमारे देश में हमेशा आए .

'मंगल गीत के साथ दी गई यात्रा के लिए शुभकामनाएं'
आज तकरीबन 11:00 बजे मैदागिन स्थित गोलघर पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. मुख्य पुरोहित पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित व अन्य सदस्यों को लोगों ने जय श्री राम जय घोष और मंगल गीत गाकर व पुष्प वर्षा करके यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने भी सभी को आशीर्वाद प्रदान किया.

ये भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: गुजरात से अयोध्या पहुंची 108 फीट लंबी अगरबत्ती, रामनगरी को करेगी सुगंधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget